Home
Apps

Paytm पर रिचार्ज करने पर मिल रहा है 1000 रुपये का कैशबैक जीतने का मौका

भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म और वॉलेट एप्लिकेशन में से एक, पेटीएम (Paytm) अपने यूजर्स को रिचार्ज करने पर ऑफर देता रहता है। अब, कंपनी ने फिर से यूजर्स के लिए नए प्रीपेड रिचार्ज ऑफर शुरू किए हैं, जिसमें वे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) सहित भारत के किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर से प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने पर 1000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Paytm पर रिचार्ज करने पर मिल रहा है 1000 रुपये का कैशबैक जीतने का मौका

इसमें वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), और रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी शामिल है। तो आइये नीचे देखते हैं Paytm के इस ऑफर के बारे में और जानते हैं कि ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Paytm के 1000 रुपये का कैशबैक कैसे प्राप्त करें

सबसे पहले तो आपको बता दें कि पेटीएम (Paytm) से प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करते समय यूजर्स को एक्स्ट्रा चार्जेस का भुगतान नहीं करने की जरूरत नहीं है। पहली बार अप्लाई करने वाले यूजर्स अपने ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आप प्रोमो कोड FLAT15 का उपयोग कर सकते हैं।

साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी द्वारा कई अन्य ऑफ़र्स भी प्रदान किए गए हैं, जिनमें से एक में उनके ट्रांजेक्शन करने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक भी शामिल है। 1,000 रुपये जीतने का मौका पाने के लिए यूजर्स को प्रोमो कोड 'WIN1000' का इस्तेमाल करना होगा।

इसके अलावा आपको बता दें कि पेटीएम (Paytm) यूजर्स इतना ही नहीं कई अन्य ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। जी।हाँ, यदि यूजर्स पेटीएम के मोबाइल रिचार्ज का उपयोग करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को इनवाइट करते हैं, तो रेफरर और रेफरी दोनों 100 रुपये कैशबैक जीत सकते हैं।

इस प्रकार यदि आप भी पेटीएम (Paytm) के माध्यम से किसी नंबर पर प्रीपेड प्लान को सब्सक्राइब करते हैं तो 1000 रुपये का कैशबैक जीत सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस ऑफर में हर यूजर को 1000 रुपये का कैशबैक नहीं मिलता है बल्कि जो भाग्यशाली होंगे उन्हें ही मिलता हैं। तो यदि आप भी 'WIN1000' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी 1000 रुपए का कैशबैक जीत सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Get Rs 1000 Cashback offer on Paytm by Recharge Prepaid Plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X