Home
Apps

Gmail में जल्द पेश होगा AI पॉवर्ड नया फीचर,यूजर्स को मिलेगी ये खास सहूलियत, यहां जानें सभी डिटेल्स

Gmail में जल्द पेश होगा AI पॉवर्ड नया फीचर,यूजर्स को मिलेगी ये सहूलियत

Gmail यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। गूगल बहुत ही जल्द Gmail यूजर्स की सहूलियत के लिए नया AI पॉवर्ड फीचर पेश करने जा रहा है। इसका खुलासा Google ने खुद किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को स्पेशल जीमेल सर्च करने में आसानी होगी और वे अपने समय का भी बचत कर सकेंगे। तो आईए आपको इस अपकमिंग फीचर के बारे में बताते हैं कि, इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

कभी-कभी जीमेल में किसी स्पेशल इमेल को सर्च करने के लिए हमे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस फीचर के आने के बाद आपको Gmail में किसी स्पेशल वर्ड को सर्च करेंगे तो ये कीवर्ड की तरह आपको जीमेल बॉक्स में शो होने लगेगा। किसी स्पेशल चीज की सर्च करने के लिए काफी सटीक कीवर्ड की जरूरत होती है, जिसे कभी-कभी जीमेल यूजर्स भूल जाते हैं। इस अपकमिंग फीचर की मदद से उन्हें सर्च करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Google का कहना है कि, वह सर्च क्वेरी के साथ सबसे सटीक मेल खाने वाले और रिजल्ट को कम समय में दिखाने के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करेगा। सबसे हाल के ईमेल की जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर्स को जीमेल में सर्च करते समय, एक अलग टैब में लिस्ट के रिजल्ट को देखने की भी फैसिलिटी मिलेगी।

Gmail में जल्द पेश होगा AI पॉवर्ड नया फीचर,यूजर्स को मिलेगी ये सहूलियत

इसी के साथ गूगल ने आगे बताया कि, यह एक फास्ट रोलआउट है। यह नया फीचर सभी Google Space और Personal Google अकाउंट्स यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
आपको बता दें, Google ने राइटिंग को और आसान बनाने के लिए जीमेल में जनरेटिव एआई को एम्बेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। हालांकि, इस फीचर को केवल यूएस और केवल Google Workspace यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। जिसे जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी रोल आउट किया जा सकता है।

Help me Write फीचर

आपको बता दें, हाल ही में Gmail ने अपने यूजर्स के लिए Help me Write फीचर को भी लाने का ऐलान किया है। जिसके तहत यूजर्स को इंग्लिश में ईमेल लिखने की दिक्कत से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। इस दरअसल Gmail में एक गूगल ओन्ड AI पॉवर्ड ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट को शामिल किया गया है। जिसके तहत अब जीमेल खुद मेल का जवाब देगा। हालांकि यूजर को ईमेल में क्या लिखना हैं, इसकी जानकारी उसे AI को बताना पड़ेगा। AI के लिखे हुए ईमेल में आप अपने हिसाब से चेंजेस भी कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
AI powered feature can be introduced in Gmail soon. After the introduction of this new feature, Gmail users will be able to search for special emails.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X