Gmail बना चौथा ऐसा ऐप जिसे डाउनलोड किया गया 10 अरब बार
Gmail (जीमेल) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले की इमेल प्लेटफार्म में से एक है। जीमेल जो गूगल (Google) का एक प्रोडक्ट है और अभी इसने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल आपको बता दें कि Gmail को एंड्रॉइड यूजर्स ने 10 अरब बार डाउनलोड किया गया है और यह मुकाम हाल ही में पार किया है। इस प्रकार 10 अरब (10 बिलियन) डाउनलोड होते ही Gmail दुनिया में चौथा ऐसा एप्लीकेशन बन गया है जिसने यह कारनामा हासिल किया है। आइये खबर को विस्तार से जानते हैं।

10 अरब बार डाउनलोड किया गया एंड्रॉइड पर Gmail मोबाइल ऐप
Gmail के 10 अरब वैश्विक इंस्टॉल को सबसे पहले एंड्रॉइड पुलिस द्वारा नोट गया था। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Gmail से पहले तीन एप्लिकेशन ऐसे रहे हैं जिन्होंने 10 बिलियन इंस्टॉल मार्क को पार कर लिया है।
इससे पहले एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा यानी 10 बिलियन डाउनलोड किये जाने वाले तीनों ऐप्स Google के ही है और क्रम में, ये एप्लिकेशन हैं जिन्हें Google Play Store पर 10 बिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया है - Google Map, Google और YouTube ऐप। इन सभी मोबाइल ऐप को 10 अरब से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है और अब Gmail भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
Gmail ऐप जो लगभग सभी मोबाइल फोन में प्री-इंस्टॉल्ड होता है जिसमें हमें ईमेल बनाना पड़ता है इसके बाद ही हम मोबाइल फोन की सभी सुविधाओं का फायदा उठा पाते हैं। यूट्यूब वीडियो हो या Google Map या अन्य गूगल की सर्विसेज, इसके लिए हमें Gmail को लॉगिन करना ही पड़ता है।
जबकि Google ऐप से हम कुछ भी सर्च कर पाते हैं। वहीं YouTube एक वीडियो प्लेटफॉर्म है जहाँ यूजर्स वीडियो डालते हैं और करोड़ों लोग रोजाना देखते हैं।
इन ऐप्स ओ भी किया गया है कई बिलियन बार डाउनलोड
वहीं Gmail, Google, Google Map और YouTube के अलावा Meta के स्वामित्व वाले तीन ऐप्स भी काफी ज्यादा इंस्टॉल किये गए हैं जिसमें Facebook, WhatsApp और फोटो शेयरिंग ऐप Instagram शामिल है। इसके अलावा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram और Snapchat भी काफी ज्यादा इंस्टॉल किये गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







