Home
Apps

Gmail Translation Feature Android, iOs यूजर्स के लिए रोलआउट, जानें कैसे करेगा

Gmail Translation Feature: अगर आप भी इंग्लिश में ईमेल लिखने से झिझकते हैं, तो आपके लिए एक गुड़ न्यूज है। Gmail ने आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। जिससे अब आप कुछ मिनटों में ही फर्राटेदार अंग्रेजी में मेल लिख सकेंगे। इस फीचर का लाभ सबसे ज्यादा उन लोगों को होगा जिन्हें इग्लिंश लिखने में काफी दिक्कतें आती है। इतना ही नहीं इस फीचर के तहत आप अपनी भाषा में भी मेल लिख सकते हैं, जिसे जीमेल इंगलिश में ट्रांसलेट कर देगा।

यहां जानें कैसे करेगा काम

सबसे पहले आपको बता दें, यह फीचर यूजर्स को किसी भी Language में बातचीत समझने में मदद करेगा। अपने भाषा को अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए यूजर्स को बैनर पर 'अनुवाद' ऑप्शन का चुनाव करना होगा। इसके साथ ही अपनी पसंदीदा Language चुननी होगी। गूगल के अनुसार यह बैनर तब दिखाई देता है, जब किसी संदेश के कंटेंट की भाषा आपके अकाउंट सेटिंग्स में 'गूगलडॉटकॉम मेल डिस्प्ले भाषा' से अलग होती है।

Gmail Translation Feature रोलआउट, अब इंग्लिश में Mail लिखना हुआ आसान

इस फीचर को कई भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इसे यूज करने के लिए यूजर को अपनी भाषा का चुनाव करना होगा। इसके बाद मेल लिखना होगा। जिसे जीमेल अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर देगा। सबसे खास बात यह है कि ट्रांसलेट किए गए मेल को यूजर्स देख और सुन भी सकते हैं। इतना ही नहीं आप ट्रांसलेट किए गए मेल में बदलाव भी कर सकेंगे।

एंड्रॉयड के साथ ही iOS यूजर्स भी कर सकेंगे इस्तेमाल

गूगल के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार,इस फीचर को एंड्रॉयड के साथ ही iOS यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते है। यानि कि, अब आप चाहें एंड्रॉयड फोन चलाते हों या एप्पल आईफोन दोनों में ही इस नए फीचर को यूज कर सकेंगे। आपको बता दें, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर को 8 अगस्त 2023 से ही रोलआउट कर दिया गया है, वहीं एप्पल यूजर्स के लिए इस फीचर को अगले कुछ ही हफ्तों में जारी किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Gmail language translation feature has been rolled out for both Android as well as iOS users. Users can write mail in their own language and translate it into English.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X