Home
Apps

Gmail में आ रहा है नया फीचर, अब यूजर्स कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो कॉल

Gmail में Google एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जिससे यूजर्स जीमेल ऐप के माध्यम से अपने कनेक्शन पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल कर सकेंगे। जी हाँ, अब इसका मतलब यह है कि मीटिंग के लिए Zoom या Google Meet के अलग से ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Gmail में आ रहा है नया फीचर, अब यूजर्स कर सकेंगे वीडियो और ऑडियो कॉल

इस प्रकार इस अपडेट में जीमेल मोबाइल ऐप के जरिए यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट को डायरेक्ट वॉयस और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना है कि Gmail ऐप के अंदर ही अब Google मीट का फीचर दिया जाएगा जिसकी मदद से आसानी से वीडियो कॉल हो सकेगी।

Gmail से कर सकेंगे अब वीडियो और ऑडियो कॉल

टेक दिग्गज गूगल इस फीचर को जीमेल ऐप में जल्द ही रोल आउट कर सकती है जिसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि यह देखना दिलचस्प है कि Google ने इस फीचर को सीधे Google मीट में नहीं बल्कि जीमेल ऐप में लाने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि Google Meet के ऐप को अब अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी, क्योंकि यह फीचर जीमेल में ही मिल जाएगा।

जबकि द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार गूगल Google द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी कार्य-संबंधित एप्लिकेशन के लिए सेंट्रल हब के रूप में जीमेल का निर्माण कर रहा है। बता दें कि ईमेल भेजने या प्राप्त करने के अलावा, यह यूजर्स को पर्सनल और ग्रुप चैट, वीडियो कांफ्रेंसिंग और अब वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा देगा।

अब नहीं होगी Google Meet और Zoom जैसे वीडियो कॉल ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत

इस प्रकार कोविड-19 के दौर में Zoom, Google Meet जैसी वीडियो कॉलिंग ऐप्स काफी लोकप्रिय हुई थी क्योंकि कंपनी के लोगों की मीटिंग के ये ऐप्स काफी शानदार है और बड़ी संख्या में एक साथ मीटिंग की जा सकती है। लेकिन अब जीमेल में जब यह फीचर जोड़ दिया जाएगा तो बाद में अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि Gmail लगभग हर व्यक्ति के फोन में आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google is going to bring a feature in Gmail that will allow users to make voice calls and video calls over their connection through the Gmail app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X