अब Mail लिखने की टेंशन होगी खत्म, Gmail जल्द जारी करेगा Help me Write फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Gmail Help me Write : अगर आपको भी मेल लिखने को लेकर टेंशन होती है तो बहुत जल्द आपको इससे छुटकारा मिलने वाला है। जी हां Gmail में जल्द ही 'Help Me Write' करके एक नया फीचर जुड़ने जा रहा है, जिसके बाद आपको मेल लिखने की झंझट से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। इस नए फीचर को जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है। नए फीचर के तहत यूजर्स को अब इंग्लिश में ईमेल लिखने की दिक्कत नहीं होगी। इस अपकमिंग फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को ईमेल ऑटो ड्रॉफ्ट करने की सुविधा मिल जाएगी। तो आईए आपको आगे बताते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा।
दरअसल Gmail में एक गूगल ओन्ड AI पॉवर्ड ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट को शामिल किया गया है। जिसके तहत अब जीमेल खुद मेल का जवाब देगा। हालांकि यूजर को ईमेल में क्या लिखना हैं, इसकी जानकारी उसे AI को बताना पड़ेगा। AI के लिखे हुए ईमेल में आप अपने हिसाब से चेंजेस भी कर सकेंगे।
Help me write फीचर
गूगल के 'Help Me Write' फीचर को Gmail और Google Docs के लिए उपलब्ध कराने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह फीचर यूजर की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाले इनपुट की मदद से उनके लिए एक ईमेल ड्रॉफ्ट तैयार करेगा। इस फीचर को वर्कस्पेस अपग्रेट के तौर पर लाया जा सकता है।
नए फीचर से होगा फायदा
जीमेल के इस अपकमिंग फीचर 'Help Me Write' के इस्तेमाल से यूजर अपने समय का बचत भी कर सकेंगे। इसी के साथ यह अधिक पेशेवर दिखने वाले ईमेल बनाने में आपकी मदद भी कर करेगा। इसके अलावा यह यूजर के ईमेल लिखने की कला को पहले से बेहतर बनाने में भी कारगार साबित होगा।

ऐसे काम करेगा नया फीचर
यह फीचर जीमेल के टॉप पेज पर शो होगा। सबसे पहले यूजर को एक नया डॉक्यूमेंट तैयार करना होगा। इस Help Me Write आइकन पर जाकर आपको टैब बटन दबाना है। जिसके बाद एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें यूजर को लिखकर बताना होगा कि आखिर वो क्या मेल लिखना चाह रहा है। इसके बाद Create ऑप्शन को सेलेक्ट करें। अब आपको रिक्रिएट और न्यू च्वाइस ऑप्शन पर जाकर टैब बटन दबाना है। इसी के साथ ही ईमेल की टोन बदलने का ऑप्शन यूजर को दिया जाएगा। इसके बाद आप टेक्स्ट को रिफाइन कर पाएंगे। एडिटिंग के बाद यूजर ईमेल को इन्सर्ट कर सकेगा।
आपको बता दें कि इस नए फीचर का इस्तेमाल कई तरह के ईमेल लिखने में किया जा सकेगा। इस लिस्ट में मीटिंग शेड्यूल करना, थैंक्यू या यॉरी नोट के साथ कई अन्य को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यह नौकरी के लिए आवेदन भेजने या रिफंड की मांग करने जैसे ईमेल का भी टेम्प्लेट बनाने में आपकी मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








