Home
Apps

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब ले सकेंगे Apple TV के कंटेंट का मजा

Apple कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। दरअसल, अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी Apple TV ऐप का इस्तेमाल करने की परमिशन दे रही है। Apple TV ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किए जाने पर काम चल रहा है।

बता दें कि अभी तक Apple TV सिर्फ आईफोन यूजर्स और कुछ एंड्रॉयड टीवी यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जा रहा है। इसके डिजाइन के लिए Apple ने इंजीनियर्स को अपॉइंट करना भी शुरू कर दिया है और बहुत जल्द ही Apple TV का एंड्रॉयड ऐप भी रोलआउट कर दिया जाएगा।

एंड्रॉयड यूजर्स अब ले सकेंगे Apple TV के कंटेंट का मजा

क्या सुविधाएं देती है Apple TV

Apple TV के साथ यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने को मिलते हैं। इसके अलावा HBO और Showtime जैसे चैनल के कंटेंट भी एक ही ऐप में देखने को मिल जाते हैं। इतना ही नहीं इस ऐप की मदद से यूजर्स लाइव मूवी भी देख सकते हैं और किसी मूवी को रेंट पर लेकर भी देखा जा सकता है। वहीं Apple TV पर कई तरह के स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का भी एक्सेस मिल जाता है।

कितनी है Apple TV के सब्सक्रिप्शन की कीमत

भारत में Apple TV के सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है। इसमें यूजर्स को 1 हफ्ते का फ्री ट्रायल भी मिलता है। अगर आप Apple के iPhone, iPad, Apple Tv और Macbook खरीदते हैं, तो आपको 1 साल तक के लिए Apple TV का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन को फैमिली के 6 मेंबर के साथ शेयर भी किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Good news for Android users, now you can enjoy Apple TV content
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X