Google Phone App वालों के लिए अच्छी खबर, गूगल पेश कर रहा है Truecaller जैसी सुविधा
अगर आपके फोन में भी Google Phone App है, तो ये खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। दरअसल, कंपनी अपने यूजर्स के लिए Lookup फीचर रोलआउट करने जा रही है। बता दें कि यह फीचर कंपनी के Phone App के लिए लाया जा रहा है।
जानें क्या है ये Lookup फीचर
Lookup फीचर फोन में अन-नॉन नंबर से आने वाली कॉल को लेकर काम करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स उनके फोन पर आने वाले अन-नॉन कॉल को आसानी से पहचान पाएंगे। वर्तमान में Google की ओर से Phone App पर अन-नॉन नंबर की पहचाने करने जैसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से गूगल अपने इस ऐप में इस फीचर को लाने पर काम कर रहा है।

कंपनी अपने फोन ऐप का इस्तेमाल करने वाले सभी कस्टमर्स को Truecaller जैसे ऐप की सुविधा देने जा रही है, ताकि उसके यूजर्स को इस ऐप का इस्तेमाल करने की आवश्यकता ना हो।
पिक्सल फोन यूजर को मिला नया फीचर
कंपनी ने जून महीने के लिए पिक्सल फीचर के रूप में लुकअप फीचर को लेकर ऐलान किया है। पिक्सल फोन यूजर के लिए यह ऐप अनजान नंबर से आने वाले कॉल को उठाने को लेकर मदद करेगा, ताकि यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल उठाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस लुकअप फीचर के बाद पिक्सल फोन में Truecaller जैसे ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे मिलेगा नया फीचर
Google की ओर से Lookup फीचर एक सर्वर साइड अपडेट है। कहने का मतलब यह है कि यूजर्स को Phone App का नया वर्जन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि अभी यह फीचर पिक्सल 6 और इसके बाद के पिक्सल डिवाइस के लिए ही लॉन्च हो रहा है। वहीं पिक्सल फोल्ड यूजर्स भी इस अपडेट को पाने वाले की इस लिस्ट में शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications





