Home
Apps

WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज, कंपनी ने जोड़ा कमाल का फीचर, मिलेंगे कई लाभ

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी यूजर्स के लिए फेवरेट कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स को मार्क करने वाला फीचर रोलआउट कर रही है।

यह अपडेट WhatsApp फॉर iOS 24.11.85 में ऑफर किया जा रहा था। इस फीचर की मदद से यूजर आवश्यक और अपने पसंद के कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप्स को चैट लिस्ट में दिए गए डेडिकेटेड फेवरेट चैट्स में जोड़ने की सुविधा मिलेगी। इसी बीच कंपनी ने ऐप स्टोर पर WhatsApp फॉर iOS 24.16.79 को रोलआउट कर दिया है।

WhatsApp ने यूजर्स के लिए जोड़ा कमाल का फीचर

सबसे अच्छी बात यह है कि इस अपडेट के ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक WhatsApp अब अपने पसंदीदा चैट्स और ग्रुप्स का फीचर सभी यूजर्स के लिए रिलीज कर रहा है। चलिए इस फीचर के बारे में जान लेते हैं।

चैट फिल्टर को जोड़ सकेंगे यूजर्स

इस नए फीचर के बारे में जानकारी WABBetaInfo द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यूजर्स अब व्हाट्सऐप में कॉल्स टैब में फेवरेट कॉन्टैक्ट्स और चैट फिल्टर्स को जोड़ सकेंगे।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप सेटिंग्स को ओपन करके फेवरेट सेक्शन में जाना होगा। यहां से आप अपनी पसंदीदा लिस्ट में कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स को जोड़ सकेंगे। ऐड होने के बाद यह फेवरेट लिस्ट क्विक एक्सेस के लिए आपको नजर आने लगेगी।

नए कॉलिंग का मिलेगा एक्सपीरियंस

इस सेक्शन में आपको फेवरेट्स को रीअरेंज, ऐड और रिमूव करने की भी सुविधा भी मिलेगी। कंपनी ने ऐप स्टोर पर जो चेंजलॉग शेयर किया है, उसके मुताबिक यूजर को अब नए कॉलिंग यूआई का भी एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें कंपनी अपडेटेड कंट्रोल और ज्यादा आसान एक्सेस ऑफर कर रही है। रिफ्रेश लुक वाले कॉलिंग इंटरफेस को चलते-फिरते आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X