Home
Apps

Google ने इन 36 एप्स को किया बैन, आप भी करें तुरंत डिलीट, वरना हो सकती है ये दिक्कत

Google ने इन 36 एप्स को किया बैन

Google banned 36 apps: अगर आप भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए भी हो सकती है। एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए गूगल अब प्लेस्टोर से कई ऐप्स को डिलीट कर रहा है। दरअसल सुरक्षा विशेषज्ञों को एंड्रॉयड फोन के लिए एक नया थ्रेड मिला है। जिसके बाद लाखों एंड्रॉयड फोन यूजर्स को अब अपने डिवाइस की तत्काल जांच करने और इन सभी एप्स को डिलीट करने की सलाह दी गई है।

खतरनाक हैं ये एप्स

जानकारी के अनुसार मालवेयर से भरा ये ऐप अगर आपके फोन में एक बार इंस्टॉल हो गया तो इसका उपयोग अपराधियों द्वारा वाई-फाई हिस्ट्री देखने के लिए किया जा सकता है। यहां तक कि आपका फोन किस ब्लूटूथ डिवाइस से जुड़ा है, इस फोन में कौन से एप का उपयोग किया जा रहा है, हैकर इस बात का आसानी से पता कर सकते हैं। यही नहीं इस ऐप के जरिये आस-पास के जीपीएस स्थानों को भी हैकर आसानी से देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस ऐप की मदद से हैकर्स आपके बैंक अकाउट तक भी पहुंच सकते हैं।

इतने लोगों ने किया डाउनलोड

हैरान करने वाली बात यह है कि इस ऐप्स को अब तक लाखों लोग अपने फोन में इनस्टॉल कर चुके हैं। वहीं McAfee की मानें तो रिसर्चर टीम को 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ इस थर्ड पार्टी मैलिशियस लाइब्रेरी वाले 60 से अधिक एप्लिकेशन अभी तक मिल चुके हैं। जो काफी हैरान करने वाला है। रिसर्च टीम ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर गूगल को अलर्ट किया है। साथ ही डेवलपर को अपने ऐप को स्टोर बैन करने की सलाह दिया है। एंड्रॉयड फोन में मिले इस नए थ्रेड्स के माध्यम से हैकर्स आपके स्मार्टफोन को आपकी परमिशन के बिना ही कंट्रोल कर सकते हैं।

दरअसल मैलवेयर एंड्रॉयड के लिए सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्‍टम माना जाता है। लेकिन इस ऐप्‍स के माध्यम से मैलेवयर यूजर्स को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी McAfee की मोबाइल रिसर्च टीम ने 60 से ज्‍यादा ऐसे ऐप्‍स का पता लगाया है, जिनमें गोल्डोसन (Goldoson) नाम का मैलेवयर उपस्थित है। ये मैलवेयर गूगल प्ले से डाउनलोड किए गए ऐप्‍स में पाया गया है।

ये हैं मैलिशियस ऐप

1) bhuroid.com, 2) enestcon.com, 3) htyyed.com, 4) discess.net, 5) gadlito.com, 6) gerfane.com, 7) visceun.com 8) onanico.net, 9) ridinra.com, 10) necktro.com, 11) fuerob.com, 12) phyerh.net, 13) ojiskorp.net, 14) rouperdo.net, 15) tiffyre.net, 16) superdonaldkood.com, 17) soridok2kpop.com, 18) methinno.net, 19) goldoson.net, 20) dalefs.com, 21) openwor.com, 22) thervide.net, 23) soildonutkiel.com, 24) treffaas.com, 25) sorrowdeepkold.com, 26) hjorsjopa.com, 27) dggerys.com

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has banned 36 apps keeping in mind the privacy of Android users. According to the information, security experts have found a new thread in Android phones, due to which hackers can harm you in many ways without your permission.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X