Google का शिकंजा! Play Store से रिमूव किए गए ये 17 ऐप; जानिए क्या है वजह
Google Remove 17 Apps: Google ने अपने प्ले स्टोर से 17 अनरजिस्टर्ड ऐप्स को हटाया है। इसके तहत कंपनी का उद्देश्य फॉरेन क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स के खिलाफ सख्ती बरतना है। गूगल के इस फैसले के बाद Apple ने भी इन ऐप्स को App Store से बैन करने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि यह कदम दक्षिण कोरियाई वित्तीय सेवा आयोग (FSC) ने उठाया है, ताकि ये क्रिप्टो प्लेटफॉर्म कानूनी लाइसेंस के बिना ऑपरेट न कर सकें। अगर ये प्लेटफॉर्म ऐसा करते हैं, तो इससे इन्वेस्टर्स के लिए जोखिम और बढ़ सकता है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

Google ने हटाए 17 क्रिप्टो एक्सचेंज एप्लिकेशन
दक्षिण कोरियाई सरकार ने Google को नियमों का पालन न करने के कारण Play Store से 17 विदेशी क्रिप्टो ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया है। यहां हम इन ऐप्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। FSC का कहना है कि इन बिटकॉइन प्लेटफॉर्म में सरकारी सुरक्षा का अभाव है, जिससे निवेशकों के लिए वित्तीय नुकसान का जोखिम बढ़ जाता है।
- KuCoin
- MEXC
- Phemex
- BitTrue
- BitGlobal
- CoinW
- CoinEX
- Binance
- Huobi
- Kraken
- Gate.io
- Bitstamp
- MEXC Global
- Bittrex
सुरक्षा और मनी लॉन्ड्रिंग का दोष
FSC ने गंभीर सुरक्षा जोखिमों को चिह्नित करते हुए कहा कि ये ऐप कस्टमर्स के व्यक्तिगत डेटा लीक कर सकते हैं। इन्वेस्ट की गई राशि का नुकसान करा सकते हैं।
ये ऐप एंटी मनी लॉन्ड्रिंग रेगुलेशन को पूरा करने में विफल हैं, जिससे अवैध वित्तीय गतिविधियों के बारे में चिंताएं बढ़ रही हैं।
Google के बाद Apple ने भी उठाया कदम
- Google की कार्रवाई के बाद, Apple भी इन क्रिप्टो ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने की तैयारी कर रहा है। वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) और कोरिया संचार मानक आयोग आवश्यक कार्रवाई करने के लिए इन क्रिप्टो ऐप्स की पहचान कर रहे हैं। इसके तहत अपराधियों के लिए भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है।
अपंजीकृत क्रिप्टो बिजनेस के लिए सजा
- FSC ने अपंजीकृत क्रिप्टो व्यवसायों के लिए सख्त दंड की घोषणा की है।
- अपराधी को 50 मिलियन कोरियाई वॉन (29,00,000 रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
- अवैध क्रिप्टो प्लेटफॉर्म चलाने वालों के लिए 5 साल तक की जेल की सजा भी है।
- रेगुलेटरी चिंताओं के कारण ये ऐप्स अब भारत में Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं


Click it and Unblock the Notifications








