गूगल डुओ और स्काइप में क्या अंतर है ?
सात समंदर पार रह रहे लोगों के लिए वीडियो कॉलिंग एक ऐसा फीचर है जो अपनो से उन्हें करीब रखता है, इसके कई कारण है जैसे ये सस्ता पड़ता है क्योंकि आज भी आइएसडी रेट काफी ज्यादा है।

स्काइप वीडियो कॉल करने का काफी पुराना तरीका है लेकिन अब कई दूसरी ऐसी एप्स मार्केट में आ चुकी जिनकी मदद से वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसी में से एक है हाल ही में लांच हुई गूगल डुओ जिसमें फोन से वीडियो कॉल की जा सकती है। हम आपको आज स्काइप और गूगल डुओ के बारे में बताने जा रहे है।

लॉगइन प्रोसेस
अगर ऐप में ज्यादा लंबा लॉगइन प्रोसेस हो तो किसी को भी दिक्कत होगी, स्काइप में अगर आपको नया एकाउंट बनाना है तो इसके लिए कई स्टेप्स फॉलो करनी पड़ेगी वहीं गूगल की डुओ में स्काइप के मुकाबले आसानी और जल्दी से नया एकाउंट बनाया जा सकता है।

वीडियो और वॉयस कॉल
अगर आपके पास कम इंटरनेट डेटा है तो जाहिर सी बात है आप वीडियो कॉल के बजाए वायस कॉल करेंगे, स्काइप में आप वॉयस कॉल का ऑप्शन चूज़ कर सकते हैं लेकिन डुओ में सिर्फ वीडियो कॉल का ही ऑप्शन दिया या है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

डेटा सेविंग
गूगल डुओ में वीडियो कॉल करते समय काफी डेटा सेव किया जा सकता है जबकि स्काइप में डुओ के मुकाबले ज्यादा डेटा लगता है इसके लिए डुओ में बस टूगल का ऑप्शन बंद करना होगा जबकि स्काइप में डेटा सेव करने के लिए ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
ग्रुप कॉलिंग
अगर ग्रुप कॉल की बात करें तो डुओ में एक साथ कई लोगों से कॉल करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है जबकि स्काइप में ग्रुप कॉल की जा सकती है।

ऐप एवलेबिल्टी
गूगल डुओ और स्काइप दोनों आइओएस और एंड्रायड फोन में डाउनलोड की जा सकती है, हालाकि स्काइप विंडो पीसी से लेकर लिनिक्स, ब्लैकबेरी और अमेज़न फायर जैसी डिवाइसेस में इंस्टॉल की जा सकती है यहां तक स्काइप को टीवी में भी यूज़ किया जा सकता है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








