Google Gemini ऐप को मिला नया लुक और फीचर्स; एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट
Google New Gemini: Google ने अपने AI-बेस्ड Gemini ऐप को एक नया और आकर्षक रूप देने के साथ-साथ कुछ शानदार फीचर्स से भी लैस किया है। यह नया अपडेट खासतौर पर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया गया है, जिसमें यूआई बदलावों के साथ कुछ बेहद उपयोगी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। आइए जानते हैं इस नए अपडेट में क्या कुछ खास है।

नया और फ्रेश लुक
Gemini ऐप का आइकन अब और ज्यादा आकर्षक और Google के अन्य ऐप्स की डिज़ाइन लैंग्वेज से मेल खाता हुआ नजर आता है। इस नए आइकन में Google के चार सिग्नेचर कलर नीले, लाल, पीले और हरे को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ शामिल किया गया है।
मुख्यतः नीले रंग का यह आइकन अब सॉफ्ट ग्रेडिएंट के साथ आता है जो आइकन के सेंटर-लेफ्ट हिस्से में दिखता है। इसका राउंड शेप और सफेद बैकग्राउंड पर बड़ा आकार यूज़र इंटरफेस को और अधिक फ्रेंडली और विज़ुअली संतुलित बनाता है।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए फीचर्स
एंड्रॉयड यूजर्स को इस अपडेट के साथ सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। Gemini का होम स्क्रीन विजेट अब और स्मार्ट हो गया है। नए विजेट में अब दो नए शॉर्टकट्स दिए गए हैं। वीडियो कॉल शॉर्टकट है, जिसमें सिर्फ एक टैप में वीडियो कॉल शुरू की जा सकती है। स्क्रीन शेयर में आप आसानी से स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन पा सकते हैं। इससे यूजर्स Gemini ऐप के AI फीचर्स का इस्तेमाल और भी तेजी से और सुविधाजनक तरीके से कर पाएंगे।
iOS यूजर्स को मिली सर्च सुविधा
हालांकि iOS यूजर्स को अभी तक नया विजेट नहीं मिला है, लेकिन उन्हें एक नया और बेहद काम का फीचर कन्वर्सेशन सर्च मिला है। अब यूजर अपने पुराने चैट्स को आसानी से सर्च कर सकते हैं। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो Gemini का इस्तेमाल प्रोफेशनल या डिटेल डिस्कशन के लिए करते हैं।
ये अपडेट Android वर्जन 1.0.776555963 वर्जन डिटेल्स में आते हैं। iOS वर्जन में ये 1.2025.2562103 वर्जन में मिल रहा है, जिसे 2 जुलाई को जारी किया जाएगा। एक दिलचस्प बात यह भी है कि कन्वर्सेशन सर्च फीचर फिलहाल सिर्फ iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल Google ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फीचर Android यूजर्स को कब मिलेगा।
Google Gemini ऐप का यह नया अपडेट न केवल डिजाइन के मामले में यूजर्स को आकर्षित करेगा, बल्कि इसके नए फीचर्स यूजर्स की प्रोडक्टिविटी को भी बेहतर बनाएंगे। अगर आप Gemini का उपयोग करते हैं, तो यह अपडेट आपके अनुभव को और भी स्मार्ट और सहज बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications