Home
Apps

Google Gemini App के साथ iPhone यूजर्स क्रिएट करें AI इमेज, Gemini Live करेगा काम आसान

Google ने iPhone यूजर्स के लिए अपना नया Gemini App लॉन्च कर दिया है। iOS यूजर्स के लिए आए इस ऐप की टेस्टिंग काफी लंबे समय से की जा रही थी, जो कि अब समाप्त हो चुकी है। Google Gemimi App की मदद से iOS यूजर्स AI इमेज क्रिएट कर सकेंगे।

इसके साथ ही iOS यूजर्स जीमेल और YouTube जैसे ऐप्स के टास्क भी पूरा कर सकेंगे। इस ऐप में Gemini Live का भी सपोर्ट दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Google Gemini App

क्या है Google Gemimi App

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से iOS यूजर्स के लिए Google Gemimi App के लॉन्च के बारे में जानकारी शेयर की है। कंपनी का इस ऐप को लेकर कहना है कि इसे लाने के पीछे का उद्देश्य iPhone यूजर्स को अधिक सरल अनुभव प्रदान करना है। बता दें कि यह ऐप आपको Apple App Store में मिल जाएगा, जहां से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जेमिनी ऐप जेमिनी परिवार के बड़े भाषा मॉडल्स जेमिनी 1.5 द्वारा संचालित है। ऐप स्टोर में यह एक बहुमुखी (वर्साटाइल) और उपयोगी ऑप्शन बन चुका है, जिसकी वजह से iPhone यूजर्स को कई सारे कार्यों में मदद मिलेगी और इससे कई टास्क करना भी आसान होगा।

इसका सबसे मुख्य फीचर Gemini Live है, जिसे अगस्त में पेश किया गया था। यह फीचर यूजर्स को AI चैटबॉट के साथ वॉयस चैट की सुविधा भी देता है। इसमें यूजर्स 10 अलग-अलग आवाजों में किसी एक का चयन कर सकते हैं, जिसमें सबकी टोन, पिच अलग होती है।

iOS ऐप में जेमिनी लाइव एक वेवफॉर्म आइकन के रूप में नजर आता है, जिसके नीचे राइट कॉर्नर में स्पार्कल आइकन दिया होता है। ये माइक्रोफोन और कैमरा आइकन्स के पास रहता है। यह फीचर चैटिंग, सवालों के जबाव देने के लिए ही तैयार किया गया है। फिलहाल ये 10 भाषाओं में उपलब्ध है और आगे इसके अन्य भाषाओं में आने की संभावना है।

जेमिनी के लाभ

iOS यूजर्स के लिए जेमिनी इमेज क्रिएट कर सकता है, जिसके लिए यह गूगल के इमेजेन 3 जनरेटिव एआई मॉडल का यूज करता है। इसकी मदद से यूजर्स मैप्स और यूट्यूब से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अपने डेली के कामों को आसान बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has launched its new Gemini App for iPhone users. This app for iOS users was being tested for a long time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X