Home
Apps

Playstore से गूगल ने हटाए 500 पॉपुलर ऐप, ये है वजह !

By Neha

गूगल इस समय लगातार ऐप्स से जुड़े खतरे से लड़ रहा है। हाल ही में गूगल ने स्पाईवेयर के खतरे की वजह से करीब 500 पॉपुलर ऐप्स को प्लेस्टोर से हटा दिया है। कंपनी को शक था कि ये ऐप मोबाइल के जरिए यूजर्स का डेटा रिकॉर्ड कर सकते हैं और उनकी निजी जानकारी लीक कर सकते हैं।

Playstore  से गूगल ने हटाए 500 पॉपुलर ऐप, ये है वजह !

किड्स गेम ऐप थे प्रभावित-

किड्स गेम ऐप थे प्रभावित-

गूगल ने जिन 500 गेम को प्लेस्टोर से रिमूव किया उनमें से कुछ ऐप्स बच्चों के गेम वाले थे। इसके अलावा फोटो एडिटिंग, फिटनेस, गेम्स सहित तमाम ऐप भी स्पाईवेयर खतरे की लिस्ट में शामिल थे।

निजी जानकारी हो सकती है लीक-

निजी जानकारी हो सकती है लीक-

US साइबर सिक्योरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ऐप्स पर स्पाईवेयर खतरा है। इनमें से कई ऐप्स ऐसे सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करते हैं, जिसमें यूजर की जानकारी के बिना पर्सनल इंफार्मेशन लीक होने का अधिक खतरा है।

प्रभावित ऐप मोबाइल कर सकते हैं डैमेज-

प्रभावित ऐप मोबाइल कर सकते हैं डैमेज-

रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस से प्रभावित कुछ ऐप इतने खतरनाक हैं, जिन्हें इंस्टॉल करने पर मोबाइल पूरी तरह डैमेज भी हो सकता है।

गूगल पहले भी हटा चुका है ऐप्स-

गूगल पहले भी हटा चुका है ऐप्स-

बता दें कि प्लेस्टोर पर मौजूद मैलवेयर और स्पाईवेयर से जुड़े जोखिम को देखते हुए पहले भी कई बार गूगल प्लेस्टोर से ऐप्स को रिमूव कर चुका है।

मैलवेयर लिंक से भी रहें सावधान-

मैलवेयर लिंक से भी रहें सावधान-

यूजर्स को इस समय न केवल ऐप्स बल्कि वायरस से प्रभावित लिंक और मैसेज से भी सावधान रहना है। कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम में इस तरह के रैंसमवेयर के फैलने की खबरें लगातार आ रही हैं। इसके प्रभावित होते ही कंप्यूटर की सभी फाइल लॉक हो जाती हैं और इन्हें अनलॉक करने के लिए फिरौती की मांग की जाती है।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has removed over 500 apps from Play Store. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X