Google Meet से अब कर सकेंगे Full HD वीडियो कॉल, मिला सपोर्ट

वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा क्षमताओं के मामले में Google Meet को एक बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। गूगल ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि अब गूगल मीट से यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान 1080 पिक्सल तक के रेजोल्यूशन या फुल एचडी रेजोल्यूशन का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले यह रिजॉल्यूशन 720p या HD रिजॉल्यूशन तक सीमित था।
Google ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया है कि 1080p कैमरा और दो लोगों के साथ मीटिंग में पर्याप्त कंप्यूटिंग पावर वाले कंप्यूटर का यूज करते समय यह रिजॉल्यूशन वेब पर उपलब्ध होता है। इसका मतलब यह है कि इस फीचर के लिए अन्य चीजों के बीच काम करने के लिए आपके पीसी में फुल एचडी रिजॉल्यूशन क्षमताओं वाला एक वेब कैमरा होना चाहिए। Google ने इस सुविधा के ऑप्टीमल तरिके से काम करने के लिए कई अन्य जरूरतो को भी लिस्ट किया है, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं ।
Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "ध्यान दें कि 1080p वीडियो भेजने में सक्षम होने के लिए ज्यादा बैंडविड्थ की जरूरत होती है, अगर डिवाइस में बैंडविड्थ की कमी है, तो मीट अपने आप रिज़ॉल्यूशन को समायोजित कर देगा।

नया फुल एचडी रिजॉल्यूशन फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है। वीडियो कॉल के दौरान बेहतर रिजॉल्यूशन पर स्विच करने के लिए, एलिजिबल यूजर्स को मीटिंग में प्रवेश करने से पहले संकेत मिलने पर फीचर का चयन करना होगा। वैकल्पिक तरिके से, उपयोगकर्ता Google मीट में सेटिंग मेनू के जरिए से इस सुविधा को चालू या बंद भी कर सकते हैं।
Google मीट का नया फीचर पाने के लिए कौन एलिजिबल ?
जहां तक एलिजिबल होने की बात है, तो Google का कहना है कि Google मीट पर वीडियो कॉल के दौरान फुल एचडी रिजॉल्यूशन में वीडियो स्ट्रीम करने की क्षमता Google वर्कस्पेस बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज स्टार्टर, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस, टीचिंग एंड लर्निंग अपग्रेड के लिए उपलब्ध है। वहीं एजुकेशन प्लस, एंटरप्राइज एसेंशियल और फ्रंटलाइन ग्राहक के लिेए भी है। यह सुविधा योग्य उपकरणों के साथ 2TB या अधिक संग्रहण स्थान वाले Google One ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।
Google मीट का नया फीचर कब उपलब्ध होगा?
जहां तक उपलब्धता की बात है, तो Google का कहना है कि उसने सभी योग्य यूजर्स के लिए पूरी तरह से HD वीडियो कॉल सपोर्ट के लिए सपोर्ट देना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि यह कुछ हफ़्ते में रोल आउट पूरा हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







