Home
Apps

Google Messages यूजर्स के लिए Good News! अब लाइव लोकेशन शेयर करना हुआ आसान

Google अपने Android यूजर्स के लिए Google Messages ऐप में एक नया Real-time Location Sharing फीचर रोलआउट कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब अपनी लाइव लोकेशन दोस्तों या परिवार के साथ तय समय के लिए शेयर कर सकेंगे।

यह अपडेट खास तौर पर सुरक्षा और मीटअप को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

Google Messages लाइव लोकेशन शेयर करना हुआ आसान

क्या है Real-time Location फीचर?

अब तक Google Messages में लोकेशन शेयर करने के लिए यूजर्स को Google Maps का लिंक भेजना पड़ता था, जो केवल एक बार की लोकेशन दिखाता था। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स लाइव मूवमेंट ट्रैकिंग के साथ लोकेशन शेयर कर सकेंगे।

इस फीचर में यूजर तय कर सकता है कि वह कितनी देर तक अपनी लोकेशन शेयर करना चाहता है। इसमें कई विकल्प मिलते हैं जैसे - 1 घंटा, आज के लिए, जब तक आप खुद बंद न करें या कस्टम समय। हालांकि, अधिकतम शेयरिंग अवधि 24 घंटे तक ही सीमित रखी गई है।

ऐप में कहां मिलेगा नया विकल्प?

अपडेट मिलने के बाद चैट के अंदर 'प्लस' (Attachment) मेन्यू में एक छोटा सा हरा आइकन दिखाई देगा, जिसे 'Real-time Location' कहा गया है। इसी के साथ पहले वाला विकल्प भी मौजूद रहेगा, जिसे अब 'One-time Location' नाम दिया गया है।

जब यूजर इस नए विकल्प पर टैप करता है, तो स्क्रीन पर एक लाइव मैप खुलता है। इसे फुल स्क्रीन में एक्सपैंड भी किया जा सकता है। नीचे एक कार्ड दिखाई देता है जिसमें दिखाया जाता है कि आप किस व्यक्ति के साथ लोकेशन शेयर कर रहे हैं और यह कब तक एक्टिव रहेगी।

कैसे शेयर करें लाइव लोकेशन?

  • Google Messages से लाइव लोकेशन भेजना काफी आसान है।
  • सबसे पहले ऐप खोलें और उस चैट में जाएं जहां लोकेशन शेयर करनी है।
  • अब अटैचमेंट आइकन पर टैप करें और 'Real-time Location' विकल्प चुनें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर Google की लोकेशन परमिशन स्वीकार करनी पड़ सकती है।
  • इसके बाद शेयरिंग की अवधि चुनें और Send पर टैप करें।

मैसेज भेजने के बाद सामने वाले यूजर को 'See my real-time location' का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके वह आपकी लाइव मूवमेंट ट्रैक कर सकेगा।

लोकेशन शेयरिंग कैसे बंद करें?

अगर आप लोकेशन शेयरिंग रोकना चाहते हैं, तो उसी चैट को खोलें जहां आपने लोकेशन भेजी थी। लोकेशन मैसेज पर टैप करें और 'Stop sharing' विकल्प चुनें। इसके बाद आपकी लाइव लोकेशन तुरंत बंद हो जाएगी।

प्राइवेसी के लिए खास इंडिकेटर

Google ने इस फीचर में एक प्राइवेसी इंडिकेटर भी जोड़ा है। ऐप के ऊपर एक बैनर दिखाई देगा जो बताएगा कि आपकी लोकेशन शेयर हो रही है और यह कितनी देर तक एक्टिव रहेगी। इससे यूजर्स को बेहतर कंट्रोल और पारदर्शिता मिलती है।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो ट्रैवल, लेट नाइट मूवमेंट या मीटिंग्स के दौरान अपनी लोकेशन साझा करना चाहते हैं। माता-पिता अपने बच्चों की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं या दोस्त आपस में आसानी से मीटअप कोऑर्डिनेट कर सकते हैं।

Google Messages का नया Real-time Location Sharing फीचर यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आसान कंट्रोल, तय समय की सुविधा और बेहतर प्राइवेसी संकेतों के साथ यह फीचर रोजमर्रा की डिजिटल कम्युनिकेशन को और भी उपयोगी बना सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Messages Gets Real-Time Location Sharing Feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X