Google Pay से पेमेंट करना हुआ और आसान, मिलें तीन नए फीचर्स, यहां जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Google Pay New Features: अगर आप भी गूगल पे (Google Pay) यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल GPay एक डिजिटल पेमेंट एप्प है, जिससे करोड़ों लोग ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। इसके साथ ही मोबाइल रिचार्ज, से लेकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर भी करते हैं।
आसान प्रोसेस होने के कारण लोग इस लोकप्रिय ऐप्प ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं। उपभोक्ताओं के लिए Google Pay में तीन नए फीचर्स एड किए गए हैं। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, ये लेटेस्ट फीचर्स ऑनलाइन पेमेंट को और भी आसान बना देंगे। तो चलिए आगे इसके बारे में जानते हैं।

1) पिन कार्ड, फेस स्कैन और फिंगरप्रिंट की जानकारी फील करना- यह फीचर अपने आप ही यूजर की शिपिंग एड्रेस, बिलिंग एड्रेस से लेकर पेमेंट तक की डिटेल भर देगा। ऐसे में अब क्रोम और एंड्रॉयड पर ऑटोफिल यूजर अपने समय की बचत कर सकेगा।
2) बाय नॉउ-पे लेटर- यह फीचर G-Pay अब और ज्यादा शॉपिंग वेबसाइट्स पर उपलब्ध करा रहा है। वहीं कंपनी की मानें तो इस साल की शुरुआत में ही ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त G-Pay के साथ यह ऑप्शन दिखाने का ट्रायल भी शुरू किया था। जिसमें Zip और Affirm शामिल थे। वहीं हाल ही में अमेरिका में और भी ज्यादा मर्चेंट साइट्स और एंड्रॉयड ऐप्स पर यह फीचर देना भी शुरू कर दिया गया है।

3) कार्ड बैनिफिट्स देखना- आपको बता दें, आपको कई बार क्रेडिट कार्ड्स पर शॉपिंग करने पर यूजर्स को रिवॉर्ड्स मिलते हैं। हालांकि, इन्हें लोग याद नहीं रख पाते हैं। लेकिन अब गूगल पे इस प्रोसेस को आसान बना दिया है। अब आपको इस फीचर की मदद से यह पता चल जाएगा कि, किस कार्ड पर ज्यादा बैनेफिट्स मिल रहे हैं।
इस फीचर के तहत आपको अब पेमेंट करते वक्त आपके कार्ड से मिलने वाले सभी बैनेफिट्स शो होंगे। बता दें, फिलहाल ये फीचर अभी केवल अमेरिकन एक्सप्रेस और कैपिटल वन कार्ड धारकों के लिए है, जो क्रोम डेस्कटॉप यूज करते हैं। लेकिन फ्यूचर में गूगल पे इस फीचर को और भी कार्ड्स पर भी लागू करने की प्लानिंग कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








