Home
Apps

Google Pay ने 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा किया पार

पिछले 2-3 सालों में भारत में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इस दौरान में काफी सारी कंपनियों ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधाओं देनी शुरू कर दी है। जिसमें पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, मोबीक्विक, अमेजन पे जैसी कई कंपनियां शामिल हैं। गूगल पे गूगल का ही एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ऐप है। इस ऐप का पहले तेज नाम था जिसे कुछ महीने पहले बदलकर गूगल पे कर दिया।

Google Pay ने 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा किया पार

पिछले कुछ दिनों में गूगल पे का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। लोगों को गूगल पे की सुविधाएं काफी पसंद आ रही है। इसकी वजह से काफी संख्या में लोग इसे अपने फोन में डाउनलोड कर रहे हैं। इसी वजह से एक आंकड़े के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप ने 10 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इसका मतलब है कि 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।

Google Pay के जरिए पेमेंट करना काफी आसान और सुरक्षा से भरपूर है। दरअसल, गूगल पे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस रिजर्व बैंक का एक सिक्यूर पेमेंट फ्रेमवर्क है। जिसके जरिए बिल्कुल सुरक्षा के साथ एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसों का लेन-देन किया जाता है। गूगल पे का इस्तेमाल करना बाकी अन्य ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन से काफी सरल है।

इसमें फोन नंबर अटैच किया जाता है, जिसके बाद बैंक अकाउंट की डिटेल्स को बार-बार भरने की कोई जरूरत नहीं होती। पैसे भेजने वाले व्यक्ति को सिर्फ अगले व्यक्ति का फोन नंबर डालना होता जिसके बाद महज एक क्लिक में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। इस वजह से ऐप की लोकप्रियता लगातर बढ़ती जा रही है। लिहाजा Android Police ने गूगल की बढ़ती लोकप्रियता पर आई एक रिपोर्ट को पेश किया जिसके मुताबिक गूगल पे ने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to one figure, this app has crossed 10 million downloads on Google Play Store. This means that more than 100 million people have downloaded this app. Payment through Google Payments is very easy and full of security. So people are quite like this app. Let us explain this story in detail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X