Google Pay लेकर आया है एक धाँसू फीचर, ऐप को करें अभी अपडेट
Google Pay ने भारत में अपना स्प्लिटवाइज-प्रेरित फीचर, जिसे स्प्लिट बिल कहा जाता है, को रोल आउट कर दिया है। यह फीचर iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए एक नए अपडेट के जरिए रोल आउट किया जा रहा है। स्प्लिट बिल फीचर की घोषणा पिछले महीने Google For India इवेंट के दौरान कई अन्य घोषणाओं के साथ की गई थी।

अगर आपको अभी तक स्प्लिट बिल फीचर नहीं मिला है, तो ऐप को अपडेट करने का समय आ गया है। Android यूजर्स Google Play Store पर जा सकते हैं जबकि iPhone यूजर्स Apple App Store पर जाकर अपने ऐप को अपडेट कर सकते हैं।
Google Pay पर स्प्लिट बिल फीचर का उपयोग कैसे करें
यदि आप भी गूगल पे (GPay) का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी Splitwise फीचर को जरूर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने ऐप को अपडेट करने की जरूरत होगी। तो GPay ऐप को अपडेट करने के बाद, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप Google Pay Splitwise फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर Google Pay (गूगल पे) ऐप को ओपन करें।
स्टेप 2: इसके बाद नए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद आगे, स्क्रीन पर दिखाए गए नए ग्रुप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आप जितने चाहें उतने फ्रेंड / कॉन्टेक्ट जोड़ सकते हैं जितना आप एक ग्रुप बनाना चाहते हैं।
स्टेप 5: खर्च किया गया अमाउंट जोड़ें और अमाउंट को समान रूप से विभाजित करें। GPay किसी व्यक्ति के लिए अमाउंट को एडिट करने या किसी को अमाउंट के बंटवारे से निकालने का ऑप्शन भी देता है।
कैसे आएगा Google Pay का स्प्लिप्वाईज फीचर काम
उदाहरण के लिए आप कहीं कुछ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए हों और वहाँ खाना खाने के बाद उसका बिल पूरा आपने चुकाया है। तो आप Split फीचर से ग्रुप बनाकर सबको यह Google Pay में ही मैसेज भेज दोगे कि किसको कितना पैसा देना हैं। इस प्रकार Google Pay का Splitwise फीचर का मजा अब iOS और एंड्रॉइड दोनों ही यूजर्स से सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications