Home
Apps

Google Pay का वर्ल्ड कप ऑफर: क्रिकेट खेलो, रन बनाओ, पैसे कमाओ

आजकल पूरी दुनिया में क्रिकेट का सीजन चल रहा रहा है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजिन इंग्लैंड में किया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर की टॉप दस टीम इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। इस वजह से भारत में इस वर्ल्ड कप के दौरान कई तरह के ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं।

Google Pay का वर्ल्ड कप ऑफर: क्रिकेट खेलो, रन बनाओ, पैसे कमाओ

अब गूगल की ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाला ऐप गूगल पे में भी एक ऐसा ही ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप क्रिकेट देखना और खेलना पसंद करते हैं तो आपके पास पैसे कमाने का एक अच्छा मौका है। गूगल पे ने अपने ऐप में एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की वजह से आप काफी सारे पैसे कमा सकते हैं।

गूगल पे में 2000 जीतने का मौका

दरअसल आपको सिर्फ गूगल पे ऐप में क्रिकेट का गेम खेलना है। आप जितना ज्यादा रन बनाएंगे उतना ज्यादा पैसे जीतेंगे। इस तरह से आप रन बनाकर 2000 रुपए तक जीत सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ गूगल पे पर क्रिकेट गेम खेलना है। आइए हम आपको इसका पूरा तरीका बताते हैं।

अगर आपके फोन में गूगल पे हैं तो उसके अपडेट कर लीजिए। अगर आपके फोन में गूगल पे ऐप नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर लें। डाउनलोड करने के बाद आप इस ऐप में नीचे जाएं। वहां आपको रिवार्ड, ऑफर्स के साथ एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, जिसका नाम है तेज शॉट। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएगे।

रन बनाओ, पैसे कमाओ

उसमें कार्टून कैरेक्टर के बैट्समैन, बॉलर और फ्लिडर दिखाई देंगे। आपको अपने स्क्रीन में दिखाई देने वाले बैट से सही टाइमिंग के साथ शॉट मारना है। इसमें एक-दो-तीन या चार रन आपका बल्लेबाज अपने आप दौड़ कर लेगा। एक बार आउट होने के बाद आपका गेम खत्म हो जाएगा। आप जितना स्कोर बनाएंगे, वो आपके टोटल स्कोर में जुड़ता जाएगा।

इस तरह से आप जितने ज्यादा रन बनाएंगे उतने पैसे आपको स्क्रैच कार्ड के रूप में मिलते जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 100 रन पूरे कर लिए तो आपको 50 रुपए का एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। जो आपको रिवॉर्ड सेक्शन में दिखाई देगा। जिस तरह से आपको ट्रांजैक्शन करने के बाद कैशबैक रिवॉर्ड सेक्शन में मिलता है, ठीक उसी तरह यह स्क्रैच कार्ड भी आपको वहीं दिखाई देगा और आप 50 रुपए जीत जाएंगे। इस तरह से रन बना-बनाकर आप 2000 रुपए तक जीत सकते हैं।

गूगल पे ने अपने ऐप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए इस तरह का ऑफर पेश किया है। इस वक्त वर्ल्ड कप चल रहा है और भारत में काफी सारे क्रिकेट के फैन्स रहते हैं। ऐसे में भारत में अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए गूगल पे ने यह एक नया तरीका निकाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A similar offer is being offered to Google Pay, Google's online payment service provider. If you love watching and playing cricket, then you have a good chance to earn money. Google Pay has introduced a new offer in its app. Because of this offer you can earn a lot of money. Let's tell you the whole thing about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X