Google Photos बना आपकी यादों का क्रिएटिव स्टूडियो; AI से अब फोटो बनेंगे वीडियो, एनीमे और 3D आर्ट
दुनिया भर में 1.5 अरब से ज़्यादा लोग जिस गूगल फोटोज का इस्तेमाल सिर्फ फोटो बैकअप और स्टोरेज के लिए करते थे, अब वही ऐप एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म में बदल रहा है। Google ने हाल ही में अपने Photos ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई रिवोल्यूशनरी फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है, जो आपकी पुरानी तस्वीरों को मुफ्त में आर्ट का रूप दे सकते हैं।
यहां हम जानेंगे कि ये फीचर कैसे काम करता है और इससे आपके जीवन की तस्वीर बहुत खुबसूरत हो जाएगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI की ताकत से बदलेगी यादों की तस्वीर
Google Photos में अब दो बड़े फीचर्स Photo-to-Video कन्वर्शन और Photo Remix जोड़े जा रहे हैं। ये फीचर्स गूगल की एडवांस AI मॉडल्स Veo 2 और Imagen पर आधारित हैं, जो यूजर्स की तस्वीरों को कुछ ही सेकंड में मूविंग वीडियोज और स्टाइलिश आर्ट में बदल सकते हैं।
अब फोटो से बनेगा 6 सेकंड का वीडियो
Google के नए Photo-to-Video फीचर से आप अपनी किसी भी तस्वीर को 6 सेकंड के छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। इसमें दो ऑप्शन Subtle movements और I'm feeling lucky मिलते हैं। इनकी मदद से तस्वीरों को हल्की गति या सरप्राइज स्टाइल में एनिमेट किया जा सकता है। यह फीचर सबसे पहले अमेरिका में Android और iOS यूजर्स को रोलआउट किया जा रहा है।
रीमिक्स करें पुरानी तस्वीरें, अब एनीमे और 3D स्टाइल में
Google Photos का दूसरा नया और दिलचस्प फीचर 'Remix' है , जो गूगल के Imagen AI मॉडल पर आधारित है। इसके जरिए यूजर अपनी तस्वीरों को अलग-अलग स्टाइल में तुरंत बदल सकते हैं- जैसे एनीमे, 3D आर्ट, पेंटिंग, कार्टून आदि। इस प्रोसेस में बनाई गई तस्वीरों में एक SynthID वॉटरमार्क होगा, जिससे यह साबित होगा कि वह इमेज AI से बनी है।
यह फीचर भी फिलहाल अमेरिका में शुरू हो रहा है और आने वाले हफ्तों में Google Photos ऐप के नए Create टैब में उपलब्ध होगा। इसी टैब में पहले से मौजूद फीचर्स जैसे कोलाज, हाइलाइट वीडियो आदि भी रहेंगे, जिन्हें समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
यूजर फीडबैक के आधार पर होगा टूल्स का विकास
Google ने इस बात की पुष्टि की है कि ये AI फीचर्स अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में हैं। यानी इन्हें लगातार बेहतर बनाने के लिए यूजर फीडबैक का इस्तेमाल किया जाएगा। यूज़र्स को हर रिजल्ट पर थम्ब्स-अप या थम्ब्स-डाउन का विकल्प मिलेगा, जिससे गूगल को यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन-सा आउटपुट पसंद आया और कौन-सा नहीं।
यादें अब सिर्फ स्टोर नहीं होंगी
इस बदलाव के साथ Google Photos अब केवल एक फोटो बैकअप टूल नहीं रहा। यह एक रचनात्मक मंच (Creative Platform) बनता जा रहा है, जहां आप अपनी पुरानी तस्वीरों को फिर से जिंदा कर सकते हैं। चाहे कोई बचपन की तस्वीर हो या यात्रा की यादें, अब आप उन्हें 3D, वीडियो, या एनीमे स्टाइल में देख सकते हैं।
Google की इस पहल से न सिर्फ सामान्य यूज़र को फायदा होगा, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजाइन लवर्स के लिए यह फीचर्स गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
Google Photos के ये नए AI फीचर्स टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के मेल का बेहतरीन उदाहरण हैं। अगर यह पहल सफल रही, तो आने वाले समय में हम सभी के पास अपने बीते पलों को नए रूप में फिर से देखने का अनोखा मौका होगा।


Click it and Unblock the Notifications







