Home
Apps

Google फोटोज ने "Lens" को "Search" बटन से किया रिप्लेस

Google फोटोज ने 'Lens' को 'Search' बटन से किया रिप्लेस

Google Photos to replace Lens with Search Button: हम अगर गैलेरी Apps की बात करें तो Google फोटोज अपने यूजर्स को सबसे अच्छी और आसान सुविधाएं प्रदान करता है। आप इसमें अपनी पसंद की फोटो उसके समय, स्थान, लोग या किसी वस्तु के आधार पर ढूंढ निकाल सकते हैं।

इससे पहले Google ने फोटोज में Lens को Integrate किया था। जिससे यूजर्स फोटो में मौजूद किसी चीज के बारे में Search कर सकते हैं। पर अब Google जल्द ही इस Lens बटन को Search बटन से रिप्लेस कर देगा। वहीं कुछ लोगों के लिए यह बदलाव पहले ही कर दिया गया है।

इस तरह काम करता है Lens बटन

जब भी आप इस फोटो App को ओपन करते हैं, तब वह आपको नीचे कई तरह के ऑप्शन प्रदान करता है, जिसमें एक ऑप्शन Lens का भी है। जब आप इस आइकन पर क्लिक करते हैं तब यह आपके इमेज पर विजुअल Search करता है और इंटरनेट के सभी रिजल्ट यहां दिखाता है। इससे आप किसी प्रोड्क्ट की शॉपिंग या किसी जगह की खोज या फिर इमेज में मौजूद टेक्सट को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, कई यूजर्स को Google फोटोज में Lens बटन की जगह Search बटन दिखाई देने लगा है।

यह Search बटन Google फोटोज में कैसे काम करेगा

Lens आपको इंटरनेट में मौजूद सभी रिजल्ट दिखाता था, मगर Search बटन आपकी फोटो लाइब्रेरी में उस विशेष फोटो से जुड़ी हुई अलग- अलग इमेज निकाल कर देगा। अगर आप Search with People के ऑप्शन के साथ सर्च करते हैं तब यह आपको उस विशेष व्यक्ति से संबंधित फोटोज दिखाएगा।

यह ऑप्शन केवल एक व्यक्ति विशेष तक सीमीत नहीं है, अगर आप चाहें तो फोटो में मौजूद दो, तीन या चार व्यक्तियों को भी सर्च कर सकते हैं।

Lens के Google से रिप्लेस होने का मतलब यह नहीं है की Google इसे पूरी तरह हटा देगा। अगर आप किसी प्रोडक्ट, बिल्डिंग या वस्तु को क्लिक करेंगे तब आपको Lens दिखाई देगा।

यह Search बटन Google द्वारा एक लिमिटेड टेस्ट है जो कुछ यूजर्स को ही दिखाई दे रहा है। ऐसी अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है जिससे ये बताया जा सके की यह सभी यूजर्स के पास कब उपलब्ध होगा।

Best Mobiles in India

English summary
Google Photos to replace Lens with Search Button: If we talk about Gallery Apps, Google Photos provides the best and easiest facilities to its users. In this, you can find the photo of your choice on the basis of its time, place, people or any object.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X