Home
Apps

Google ला रहा है बड़ा Android सेफ्टी फीचर, अब कॉल के दौरान तुरंत मिलेगा स्कैम अलर्ट

फोन फ्रॉड और ऑनलाइन पेमेंट स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बैंक बनकर आने वाली कॉल, UPI ऐप खुलवाकर पैसे निकलवाना या स्क्रीन शेयर करवाकर अकाउंट खाली कर देना जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।

इसी समस्या को रोकने के लिए गूगल ने एंड्रॉयड में एक ऐसा सुरक्षा फीचर शुरू कर दिया है जो बिल्कुल सही वक्त पर यूजर को अलर्ट करेगा, यानी कॉल के दौरान, ठीक तभी जब सामने वाला आपको वित्तीय ऐप खुलवाने की कोशिश करे।

Google ला रहा है बड़ा Android सेफ्टी फीचर

कैसे काम करेगा यह फीचर?

नया फीचर दो चीजों का कॉम्बिनेशन पकड़ता है। आप एक अननोन नंबर पर कॉल पर होंमऔर उसी दौरान आप कोई फाइनेंशियल ऐप (जैसे UPI, बैंक ऐप, वॉलेट ऐप, आदि) ओपन करें।

जैसे ही फोन इस एक्टिविटी को डिटेक्ट करता है, तुरंत स्क्रीन पर एक बड़ा वॉर्निंग मैसेज दिखाई देगा, "सावधान! कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।"

सिर्फ अलर्ट नहीं, बल्कि फोन आपको दो विकल्प देगा। कॉल को तुरंत डिस्कनेक्ट करें और स्क्रीन शेयरिंग या एक्सेस को ब्लॉक करें। यानी यूजर के पास आखिरी पल में खुद को बचाने का मौका होगा।

सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

गूगल ने यहाँ एक समझदारी भरा कदम उठाया है। यदि यूजर फिर भी आगे बढ़ना चाहे, फोन 30 सेकंड की देरी करेगा। गूगल के मुताबिक ये टाइम-आउट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ज्यादातर यूजर्स दबाव में बिना सोचे-समझे पैसे भेज देते हैं।

यह 30 सेकंड उन्हें रुककर सोचने और शक की स्थिति समझने का मौका देता है, जो अक्सर लाखों रुपये बचा सकता है।

भारत को मिला फीचर का पहला एक्सेस

गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में साफ लिखा कि भारत इस फीचर का पायलट रीजन है। फिलहाल यह सेफ्टी सिस्टम तीन ऐप्स के साथ काम करेगा।

  • Google Pay
  • PayTM
  • Navi

जो भी फोन Android 11 या उससे ऊपर वर्ज़न पर हैं, उनमें यह फीचर रोलआउट होना शुरू हो चुका है।

पहले ही साबित कर चुका अपनी ताकत

इस सिस्टम का ट्रायल पहले यूके में हुआ था, जहाँ हजारों लोगों को स्कैम कॉल से बचाने में यह फीचर सफल रहा। इसी बड़े रिज़ल्ट के बाद अब इसे ब्राज़ील और भारत में लॉन्च किया गया है।

क्यों जरूरी है ये फीचर?

भारत में हर दिन पेमेंट फ्रॉड की शिकायतों की संख्या बढ़ रही है।

  • नकली बैंक एग्जीक्यूटिव
  • कस्टमर सपोर्ट बनकर स्क्रीन शेयर करवाना
  • इंस्टेंट UPI पेमेंट करवाना

ये तरीके अब आम हो चुके हैं। लोगों को बाद में पता चलता है कि उनका अकाउंट खाली हो गया है।

गूगल का यह अपडेट उन "सही समय के अलर्ट" पर फोकस करता है, जो फ्रॉड होने से पहले यूजर को रोक सके।

कैसे बच सकते हैं?

  • किसी अनजान नंबर पर कॉल के दौरान कभी भी बैंक या UPI ऐप न खोलें
  • स्क्रीन शेयर न करें
  • केवल आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें और उन्हें अपडेट रखें

यह छोटा-सा फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा डिजिटल सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। आने वाले महीनों में उम्मीद है कि और भी बैंकिंग और फाइनेंशियल ऐप्स को इसमें शामिल किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Rolls Out New Android Feature to Stop Phone Call Scam Attempts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X