Home
Apps

Google का एक नया ऐप बेरोजगारों को दिलाएगा रोजगार

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने भारत में काफी सारे लोगों से उनकी नौकरियां छीन ली है। भारत में बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोग नए जॉब की तलाश कर रहे हैं लेकिन समस्या ये है कि वो लॉकडाउन और कोरोन वायरस के डर की वजह से लोग अपने घर से बाहर जाकर अपने लिए नौकरियां भी नहीं ढूंढ सकते हैं। अगर वो किसी तरह बाहर चले भी जाते हैं तो उन्हें इस महामारी की वजह से नौकरी देने वाली कोई कंपनी मिलती नहीं है।

Google का एक नया ऐप बेरोजगारों को दिलाएगा रोजगार

गूगल का नया ऐप

गूगल का नया ऐप

ऐसे में इस विकट समस्या का समाधान भी अब गूगल लेकर आया है। गूगल ने एक नए ऐप Kormo Jobs को भारत में भी शुरू कर दिया है। इस ऐप को 2018 में सबसे पहले बंग्लादेश में शुरू किया गया था और उसके बाद 2019 में इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया। अब 2020 में इसे भारत में भी लॉन्च किया गया है।

Kormo Jobs दिलवाएगा नौकरी

Kormo Jobs दिलवाएगा नौकरी

गूगल के इस ऐप Kormo Jobs ने बहुत सारी नौकियों को लिस्ट किया गया है। ये नौकरियां अलग-अलग क्षेत्रों की है। इस प्लेटफॉर्म पर हर इंसान अपना नया और डिजिटल सीवी भी बना सकता है। गूगल के इस प्लेटफॉर्म की मदद से काफी सारे लोगों को नई नौकरी मिल पाएगी।

Linkedln जैसे प्लेटफॉर्म को मिलेगी टक्कर

Linkedln जैसे प्लेटफॉर्म को मिलेगी टक्कर

आपको बता दें कि इस वक्त माइक्रोसॉफ्ट का Linkedln और भारत में निर्मित Naukri.com और TimesJobs तीन ऐसे मुख्य प्लेटफॉर्म हैं, जो लोगों को नौकरी देने का काम कर रही है। अब गूगल कंपनी का Kormo Jobs ऐप इन सभी ऐप्स को अच्छी-खासी टक्कर दे सकता है।

डिजिटल सीवी बनाने का फायदा

डिजिटल सीवी बनाने का फायदा

इस ऐप में कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जो यूज़र्स के प्रोफाइल को नई स्किल के साथ अपग्रेड कर सकेगा। डिजिटल सीवी बनाना इस ऐप का एक सबसे बड़ा फायदा है, जिसे आप प्रिंट फॉर्म में भी निकलवा सकते हैं। इस ऐप की भारत में इस वक्त काफी जरूरत है।

बेरोजगारी के दौर में होगा मददगार

बेरोजगारी के दौर में होगा मददगार

लिहाजा अगर आपकी भी नौकरी किसी कारण चली गई है और आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो गूगल के इस ऐप को डाउनलोड करके आप नई नौकरी को ढूंढ सकते हैं। इससे आपको ये भी पता चलेगा कि गूगल के ये नया ऐप कितना कारगार है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google's app Kormo Jobs has listed many tricks. These jobs are from different fields. On this platform, every person can also create their own new and digital CV. With the help of this platform of Google, many people will be able to get new jobs.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X