भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet ऐप, इन सुविधाओं के साथ ली एंट्री
Google ने आखिरकार अपने Google Wallet ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को आप अपने Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। कई यूजर्स को कुछ दिनों पहले ही इसका एक्सेस मिलना शुरू हो गया था।
इस वॉलेट की खास बात यह है कि इसमें आप अपने तमाम पासेस, लॉयल्टी और गिफ्ट कार्ड्स को स्टोर कर सकते हैं। इस ऐप में इन्हें स्टोर करने के बाद आपको कार्ड्स को फिजिकली कहीं भी लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि आप इसकी मदद से पेमेंट नहीं कर सकेंगे, इसे कंपनी ने नॉन-पेमेंट ऐप के तौर पर पेश किया है।

Google Wallet ऐप कंपनी के वर्तमान में मौजूद ऐप Google Play से काफी अलग है। Google Wallet ऐप को कंपनी ने साल 2011 में लॉन्च किया था, जिसे 2018 में Google Play से रिप्लेस कर दिया गया था।
Google Wallet ऐप में ये होंगी सुविधाएं
कंपनी इन दोनों ऐप्स को भारतीय मार्केट में अलग-अलग पेश कर रही है। Google Wallet में आप फ्लाइट पास, ट्रांजिट कार्ड्स, इवेंट टिकट, गिफ्ट कार्ड्स और दूसरी चीजों को स्टोर कर सकते हैं। इस वॉलेट में आप अपना बोर्डिंग पास भी स्टोर कर सकते हैं। इस ऐप के लिए Google ने 20 ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है।
Google Wallet की मदद से आप फ्लिपकार्ट के सुपरकॉइन, Domins, Shoppers Stop और दूसरे ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड एवं लॉयल्टी कार्ड्स को भी एक जगह स्टोर करके रख सकते हैं। अगर आपको इन सभी चीजों की आवश्यकता है, तो आपको इन्हें अलग-अलग जगह जाकर खोजने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सभी चीजें आप आसानी से इस वॉलेट की मदद से एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। ये ऐप Apple Wallet की तरह ही काम करता है, जिसमें आप अपने सभी जरूरी और डिजीकल डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं।
Google Wallet का यूज Wear OS पर काम करने वाली वॉच पर भी किया जा सकता है। भारत में Google ने इस ऐप को नॉन-पेमेंट ऐप के रूप में लॉन्च किया है। इस ऐप में आपको पास ऐड करने का भी फीचर मिल रहा है। इस फीचर को इनेबल करने के बाद आपको G-Mail पर आने वाले सभी पास ऑटोमेटिकली वॉलेट में स्टोर हो जाएंगे और इन्हें आप बायोमैट्रिक्स वेरिफिकेशन के बाद एक्ससे कर सकेंगे। वहीं कंपनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि Google Wallet और Google Play दोनों ही ऐप्स भारत में उपलब्ध रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








