Home
Apps

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Google Wallet App, जरूरी जानकारी हो सकेगी स्टोर

Google Pay पहले से ही भारत में अपनी धूम मचा रहा है। UPI के लिए लोग अक्सर इसका इस्तेमाल करते है। लेकिन अब Google एक और नया ऐप पेश करने जा रहा है। इस ऐप में आप अपनी सभी जरूरी जानकारी स्टोर कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये काफी कमाल के फीचर्स भी ऑफर करती है। बता दें कि Google का यह नया ऐप अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन अब इसे भारत में लाने की योजना बनाई जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा दावा किया जा रहा है कि 'Google Wallet' को जल्द ही भारत में लाया जा सकता है। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर कर सकते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड से लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट शामिल हो सकता है। अगर आप Google Pay से पेमेंट करना चाहते हैं, तो आपको क्रेडिट कार्ड को सर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि Wallet ऐप में पहले ही उससे जुड़ी डिटेल्स स्टोर रहेगी, जिसकी मदद से आप किसी को भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Google Wallet App

कैसे मिली भारत में Google Wallet को लाने की जानकारी: रिपोर्ट में बताया गया है कि जब यूजर्स इस वॉलेट ऐप को डाउनलोड करने के लिए गए तो, वहां उन्हें भारतीय ऐप्स के सजेशन दिख रहे थे। इन सजेशन्स में SBI से लेकर कई भारतीय पेमेंट ऐप्स के नाम शामिल थे। वहीं कुछ समय बाद इन सजेशन में परिवर्तन कर दिया गया था और अमेरिकी ऐप्स का सजेशन वापस से नजर आने लगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल की तरफ से इस ऐप को भारत में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन Google की तरफ से भारत में इस ऐप की लॉन्चिंग पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

क्या है Google Wallet : आपको बता दें कि Google Wallet App एक डिजीटल वॉलेट ऐप है। इस ऐप को साल 2011 में पेमेंट सर्विस देने के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया था। वहीं गूगल ने इस ऐप को 2 साल पहले रीलॉन्च किया था और इसमें सारे कमाल के फीचर्स को जोड़ा था। Google Wallet App में आप अपने बैंक के सभी कार्ड्स, ट्रेन टिकट, मूवी टिकट, फ्लाइट टिकट और काई सारे पेमेंट ऑप्शन को एड कर सकेंगे और यह सब आप अपने फोन से कर सकेंगे।

यह ऐक ऐसा वॉलेट होगा, जिससे आप कॉन्टेक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप के भारत में आने के बाद इसे Google Pay से मर्ज किए जाने की संभावना है। ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों ऐप्स को Google एक ही ऐप कर दे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Wallet App may be launched in India soon, important information can be stored
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X