Home
Apps

Circle to Search पर Google की प्लानिंग, जुड़ेंगे दो नए फीचर्स

Artificial Intelligent (AI) एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से यूजर्स के कठिन से कठिन काम आसानी से निपट जाते हैं। यही वजह है कि AI का विस्तार काफी तेजी से डेवलप हुआ है और बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भी अपने-अपने फोन में AI फीचर्स को पेश करना शुरू कर दिया है। सभी कंपनियों में AI फीचर्स को लाने की होड़ सी मची हुई है। AI को लेकर नए-नए फीचर्स और घोषणाएं लगातार सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक AI फीचर है Circle to Search।

Circle to Search भी एआई टेक्नोलॉजी का यूज करके अपने यूजर्स को अपने मोबाइल फोन पर सिर्फ सर्किल करके किसी भी चीज के बारे में सर्च करने की सुविधा देता है। आपको बता दें कि इस फीचर को अभी तक Samsung और Google ने अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन में शामिल किया है। वहीं Circle to Search फीचर को डेवलप भी किया जा रहा है।

Circle to Search में Google जोड़ेगा दो नए फीचर्स

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस बार Circle to Search में एक नया फीचर देखने को मिल सकता है, जिसके जरिए यूजर्स को किसी भी चीज को सर्च करते समय उसकी इमेज को कॉपी भी कर करने और शेयर करने की सुविधा मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, Google अपने Circle to Search फीचर में ये दो बड़े फीचर्स को डेवलप कर रहा है।

Circle to Search अभी यूजर्स को स्क्रीन पर दिखने वाले किसी भी चीज पर सर्किल बनाने, लिखने, हाइलाइट करने या टैप करके उसके बारे में डिटेल्स सर्च करने की अनुमति देता है। यूजर्स जैसे ही स्क्रीन पर दिखने वाले चीज पर सर्किल करते हैं, वैसे ही यह उस चीज से जुड़ी समस्त जानकारी आपके सामने पेश कर देता है। लेकिन अब गूगल इस AI फीचर को परिवर्तित करने और इसे और बेहतरीन बनाने के लिए काम कर रही है।

Circle to Search में Google जोड़ेगा दो नए फीचर्स

इसमें ये दो नए फीचर्स के जुड़ने के बाद आप स्क्रीने पर दिखने वाली चीज को सर्किल या हाइलाइट करके कॉपी इमेज पर टैप करेंगे, तो यह उसी सिलेक्टेड एरिया का स्क्रीनशॉट लेकर उसे कॉपी कर लेगा। इसके बाद यूजर्स इमेज एडिटर खोलकर उस कॉपी किए गए एरिया को एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स के पास उसी सिलेक्टेड सर्किल वाली चीज को शेयर करने के भी कई ऑप्शन नजर आएंगे। साथ ही यूजर्स उसे सपोर्टेड ऐप्स के जरिए शेयर भी कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google's planning on Circle to Search, two new features will be added
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X