गूगल ला रहा है "Quarantine Apps" फीचर, स्पैम ऐप की खैर नहीं
कभी आपने ध्यान दिया है हम जब भी गूगल प्ले स्टोर ओपेन करते हैं उसमें एक ही नाम की कई ऐप सर्च में दिख जाती है अब इनमें से एक ही ऐप ओरिजनल होती है बाकि ऐप या तो आपका डेटा लेने के चक्कर में रहती है या फिर किसी तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान बेचती हुई नज़र आती है। गूगल ने कुछ समय पहले इस तरह की ऐप से निपटने के लिए गूगल प्ले स्टोर में गूगल प्ले प्रोटेक्ट (Google Play Protect ) नाम का एक फीचर जोड़ा था जिसका काम था किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को ऑटोमेटिक प्ले स्टोर में लिस्ट होने से रोकना।
लेकिन हर बार इस तरह की ऐप को बनाने वाले नए-नए तरीके ढूंढ कर लाते हैं और ऐप को प्ले स्टोर में लिस्ट कर लेते हैं, जिसकी वजह से यूज़र का डेटा और निजी जानकारी दोनों हैकर के हाथ लग जाती है जिसकी वजह से आए दिन डेटा चोरी कि खबरें सुनने को मिलती रहती है। इससे निपटने के लिए गूगल ने एंड्रायड 15 के बीटा वर्जन में या कहे नए एंड्रायड ओएस के बीटा अपडेट में “Quarantine Apps” नाम से एक नया फीचर देना शुरु किया है, ध्यान रहे ये अभी सिर्फ बीटा वर्जन में ही दिया जा रहा है क्योंकि कई बार गूगल कई फीचर बीटा के बाद मेन वर्जन में अपडेट नहीं करता है।

“Quarantine Apps” काम कैसे करता है
दरअसल ये एक तरह का स्टोर रूम है जिसमें उन सभी ऐप को रखा जाएगा जो यूजर के डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकती है या फिर जिन पर स्पैम करने का शक होगा। इन सभी ऐप में कुछ पाबंदियां भी लगाई जाएंगी जैसे ये ऐप किसी भी तरह का नोटिफिकेशन यूज़र्स को नहीं भेज पाएंगी। इसके साथ इन ऐप की सभी बैकग्राउंड में चल रही गतिविधियों पर रोक रहेगी।
इतना ही नहीं इन सभी क्वारंटीन ऐप्स को सिस्टम की कोई भी परमीशन नहीं दी जाएगी। गूगल फिलहाल इस तरह की ऐप्स का चुनाव मैनुअली करेगा, गूगल का मानना है ये सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसे पूरी तरह से ऑटोमेटेड नहीं किया जा सकता।
इस तरह की ऐप्स को एंड्रायड 15 के सेटिंग पेज में देखा जा सकता है। हम आपको बता दे इससे पहले 2022 में एंड्रायड 14 के बीटा अपडेट में क्वारंटीन ऐप फीचर को देखा गया था हालाकि गूगल ने आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी नहीं दी है कि नया फीचर एंड्रायड 15 के फाइनल अपडेट में दिया जाएगा या नहीं। उम्मीद की जा रही है गूगल मई में होने वाली अपनी एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इससे जुड़ी अधिक जानकारी देगा।
Image Source


Click it and Unblock the Notifications








