अब ऐप बताएगी बीमारी की दवा, मिलेगी हर जानकारी
भारत सरकार डिजिटल इंडिया की मुहिम पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार एक ऐसा ऐप तैयार कर रही है, जिससे जरिए लोग अपनी बीमारी से संबंधित दवा के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा उस ड्रग वाली सबसे सस्ती दवा के बारे में भी यूजर इस ऐप से जानकारी ले सकता है। साथ ही वह दवाई कहां उपलब्ध होगी, इसके बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी।

डिपार्टमेंट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल्स की बॉडी बीपीपीआई के सीईओ एमडी श्रीकुमार ने बताया कि इस ऐप को प्रधानमंत्री जनऔषधि स्कीम के तहत जारी किया जाएगा। फिलहाल इस ऐप पर काम किया जा रहा है और अभी इसका नाम तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि ये ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं होंगी।
पढ़ें- Google ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेश किया खास ऐप
इसके ऐप के आने के बाद यूजर्स डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी दवाइयों की जगह उसी ड्रग की सस्ती दवाई खरीद सकेंगे। यूजर्स को इस ऐप में सिर्फ अपनी बीमारी का नाम डालना होगा, इसके बाद उस बीमारी से संबंधित सभी ब्रांड की दवाईयां सामने आ जाएंगी। यहां यूजर्स दवाईयों की कीमत की तुलना भी कर सकता है।
पढे़ं- अब आंखों से पकड़ा जाएगा आपका हर झूट!
इसके अलावा दवाई कहां पर उपलब्ध होगी और कौन-सा मेडिकल स्टोर आस-पास है, इसकी जानकारी भी ऐप में मौजूद होगी। साथ ही अगर कोई दवा मौजूद नहीं है तो इसकी जानकारी भी मिलेगी, जिससे आप किसी दूसरे स्टोर पर दवा सर्च कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications