Google Photos ने मनाया 10वां बर्थडे; अब मिलेंगे नए एडिटर टूल और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स
Google Photos Turns 10: क्लाउड स्टोरेज सर्विस Google Photos ने अपने 10वें जन्मदिन पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में ऐप का नया फोटो एडिटर, AI-बेस्ड इमेज टूल्स और फास्ट QR कोड शेयरिंग फीचर्स शामिल हैं। यानी अब न सिर्फ एडिटिंग करना आसान हो जाएगा, बल्कि एडवांस Pixel फोन पर मिल रहे AI-टूल्स भी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।
यहां हम उन सभी टूल्स के बारे में जानेंगे, जो Google Photos में जोड़े गए हैं। इस लिस्ट में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सैचुरेशन, फिल्टर्स के साथ एडिटर टूल्स शामिल हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

नया डिजाइन और आसान इंटरफेस
कंपनी ने नए अपडेट के साथ अपने इंटरफेस को भी अपडेट किया है। नया इंटरफेस मौजूदा इंटरफेस से काफी अलग दिखता है। अब सभी एडिटिंग ऑप्शंस जैसे ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सैचुरेशन, फिल्टर्स एक ही मेन्यू में दिए गए हैं। इस स्ट्रीमलाइन किए गए लेआउट से यूजर को अलग-अलग टैब में घूमना नहीं पड़ेगा; यानी एक ही स्क्रीन पर सभी कंट्रोल्स मिल जाएंगे।
AI-बेस्ड सजेशन
कंपनी ने फोटोज में नई AI क्षमता जोड़ी है, जिससे आप फोटो के किसी भी हिस्से जैसे बैकग्राउंड या सब्जेक्ट पर टैप करके उस एरिया के लिए स्पॉटलाइट एडिट सजेशन पा सकते हैं। इसके अलावा आप पूरे इमेज पर भी एक साथ कंबाइंड इफेक्ट लागू कर सकेंगे।
सबको मिलेंगे Magic Editor के टूल
जैसा कि हम जानते हैं कि गूगल ने अपने प्रीमियम फोन Pixel 9 में Magic Editor टूल पेश किया था। इसमें पहले से मौजूद 'Magic Editor' के दो पावरफुल फीचर्स Reimagine और Auto frame अब Google Photos में भी उपलब्ध हैं।
Reimagine फीचर की बात करें तो यह फीचर जेनरेटिव AI की मदद से विजुअल में बदलाव कर सकता है, जैसे आप बादलों भरे आसमान को धूप वाले आसमान में बदल सकते हैं।
वहीं दूसरे फीचर यानी Auto frame की बात करें तो यह इमेज के सब्जेक्ट के आधार पर क्रॉप और री-कंपोजिशन करता है, ताकि फोटो का फोकस ज्यादा विजिबल हो।
इन टूल्स में मैनुअल एडिटिंग कंट्रोल्स भी मौजूद हैं, जिससे ऐप पूरी तरह यूजर-बेस और फ्लेक्सिबल बन गया है।
QR कोड से आसान शेयरिंग
Google Photos ने सिर्फ एडिटिंग ही नहीं, QR कोड आधारित शेयरिंग फीचर भी लॉन्च किया है। यूजर एक एल्बम का QR कोड जनरेट कर सकते हैं, जिसे पास में मौजूद दूसरे यूजर्स अपने फोन से स्कैन करके सीधे एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें फोटो अपलोड करने का अधिकार भी होता है, जिससे साझा एल्बम में नए इमेज जोड़े जा सकते हैं।
यह फीचर पहले एक APK टीयरडाउन पर देखा गया था, और अब सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो चुका है। Android 8 या उससे नए वर्जन वाले डिवाइस पर नया एडिटर जून से उपलब्ध होगा, जबकि iOS ऐप को कुछ महीनों में यह अपडेट मिलेगा।
पहले Pixel फोन तक ही सीमित रहे AI-इमेज टूल्स-जिनमें बैकग्राउंड एडिटिंग, ऑब्जेक्ट ट्रांसफॉर्मेशन और ऑटो-क्रॉप शामिल थे, वे अब हर यूजर के लिए खुल गए हैं। इससे प्रोफेशनल और शौकिया दोनों तरह के फोटोग्राफर्स को फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








