Home
Apps

बिना इटरनेंट होंगी हैवी फाइल ट्रांसफर, WhatsApp ला रहा है स्पेशल फीचर

WhatsApp दुनियाभर में अपनी धूम मचा रहा है। प्रत्येक दिन नए-नए अपडेट पेश कर यह दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का सबसे पसंदीदा ऐप बनता जा रहा है। WhatsApp आज हर एक स्मार्टफोन की बेसिक आवश्यकता बन चुका है। यही वजह है कि कंपनी लगातार इसको अपडेट करने पर जोर दे रही है।

बता दें कि अब इसमें एक और नया फीचर जुड़ने जा रहा है और यह फीचर यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अगर आप WhatsApp से फोटोज, वीडियोज या फिर दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल को ट्रांसफर करते हैं, तो बहुत जल्द आपको एक यूनिक फीचर मिलने वाला है।

WhatsApp पर बिना इटरनेंट कर सकेंगे हैवी फाइल ट्रांसफर

क्या है WhatsApp का अपकमिंग फीचर

कंपनी अपने 2.4 बिलियन से अधिक यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp का अपकमिंग फीचर आपको हैवी वीडियो, फोटोज और दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शेयर करने की सुविधा देगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह सुविधा तो इसमें पहले से मौजूद है। आखिर इसमें नया क्या है।

दरअसल, WhatsApp पर अब आपको फाइल शेयर करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। बिना इंटरनेट कनेक्कशन के ही यूजर्स हैवी वीडियो, फोटोज और दूसरे डॉक्यूमेंट फाइल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शेयर कर सकेंगे।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश होगी सुविधा

अगर आप भी हैवी फाइल्स ट्रांसफर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद लेते हैं, तो अब आपको इसका सॉल्यूशन मिलने वाला है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप फिलहाल ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से आप आसानी से हैवी फाइल्स को इस पर शेयर कर सकेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp पहले इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश करेगा। इसके बाद इसे iOS डिवाइस के यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इस फीचर में यूजर्स को फाइल शेयर करने के लिए एक स्कैनर मिलेगा, जिससे आप दो डिवाइस को आपस में कनेक्ट कर सकेंगे।

एक और नए फीचर पर काम कर रहा है WhatsApp

मिली जानकारी के मुताबिक, WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जो कि यूजर्स को अपने प्रोफाइल के लिए यूनिक यूजरनेम बनाने की अनुमति देगा। इन यूजरनेम का इस्तेमाल वास्तव में कॉन्टैक्ट नंबर का आदान-प्रदान किए बिना लोगों के साथ चैट करने में किया जा सकता है।

लेकिन ये सुविधा फिलहाल WhatsApp Web यूजर्स के लिए पेश की जाएगी। यह फीचर अभी डेवलपिंग फेज में हैं और जल्द ही इसे पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Heavy file transfer will happen without internet, WhatsApp is bringing a special feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X