महंगे सॉफ्टवेयर का काम पूरा कर देंगी ये 5 फ्री वेब ऐप
क्या आप सॉफ्टवेयर पर पैसे खर्च करते-करते थक चुके हैं तो चिंता न करें, क्योंकि अब आप महंगे सॉफ्टवेयर की जगह फ्री ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। ये वेब ऐप्स न सिर्फ आपके पॉकेट पर भारी पड़ेगी बल्कि इन ऐप्स को आप कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं इसलिए, 2024 में खर्चीले सॉफ्टवेयर का पैकेज लेने से पहले इन मुफ्त वेब ऐप्स पर एक नजर डाल लीजिए।
Google Docs: माइक्रोसॉफ्ट सुइट का पैकेज खरीदना सबके बस की बात नहीं है, गूगल डॉक इसका एक अच्छा विकल्प है। Google Docs में वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन जैसे टूल दिए गए हैं। सबसे अच्छी बात इसे एक से ज्यादा लोगों के साथ शेयर कर सकते है जो एक साथ ऑनलाइन उस पर काम भी कर सकते हैं।

Canva: अगर आप ग्राफिक डिजाइन सॉफ्टवेयर सर्च कर रहे हैं, तो Canva आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस वेब ऐप के साथ, आप पोस्टर, लोगो, बैनर और दूसरे विजुअल डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। इसे प्रयोग करना काफी आसान है यानी इसके लिए कोई एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं है।
Trello: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की तलाश कर रहे है तो Trello आपको पसंद आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसमें आप बोर्ड और कार्ड बना सकते हैं, सदस्यों को जोड़ सकते हैं और टाइम लाइन के साथ लिमिट भी तय कर सकते हैं।
Pixlr: Adobe Photoshop का सब्सक्रिप्शन लेना उनके लिए अच्छा सौदा है जो प्रोफेशनल है लेकिन अगर आप शुरुआती तौर पर काम शुरु करना चाहते हैं तो पिक्सलर आपको पसंद आएगा। Pixlr एक ऑनलाइन फोटो एडिटर है जिसमें फोटो को एडिट करने के लिए कई टूल दिए गए हैं।
WavePad: ऑडियो एडिटिंग के लिए ज्यादातर पेड वेब ऐप मिलेगी और जो फ्री है उनके साथ काफी कम फीचर्स मिलते हैं लेकिन वेवपैड फ्री होने के बाद भी कई ऑप्शन देता है जैसे इसमें ऑडियो फाइल रिकॉड करने के साथ एडिट और एक्सपोर्ट कर सकते है साथ ही क्लिप भी एक दूसरे के साथ जोड़ सकते हैं।
इन मुफ्त वेब ऐप्स को प्रयोग करके आप बहुत सारे पैसे बचा सकते हैं याद रखें, इनमे से कुछ ऐप्स ऑनलाइन हैं, इसलिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications