बेस्ट फ्री कालिंग एप्स, अब मुफ्त में लें कॉल का लुत्फ़..!
आधुनिक युग में स्मार्टफोन ने जीवन की बहुत सारी चीजों को आसान बना दिया है। बिल पेमेंट हो या फिर आॅनलाइन शाॅपिंग सबकुछ इंटरनेट की मदद से तुरंत हो जाता है। अब तो अनेक ऐप्स ऐसे आ चुके हैं जिनकी सहायता से आप फ्री वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड मैसेज व वीडियो चैटिंग भी कर सकते हैं।
पर इसके लिए जरूरी है कि आपके मोबाइल में इंटरनेट हो तभी यह ऐप काम करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन ऐप्स के बारे मेंः
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
युवाओं में लोकप्रिय हैंगआउट ऐप से वॉयस टॉक, मैसेज, ग्रुप वॉयस टॉक, फोटो शेयरिंग, वॉयस मैसेज, वीडियो आदि आसानी से भेजी जा सकती हैं। यह ऐप आपको अपनी इच्छानुसार अपने दोस्तों से बात करने की सुविधा देता हैं। हैंगआउट को एंड्रॉयड/आईओएस मोबाइल, कंप्यूटर व लैपटॉप पर प्रयोग किया जा सकता हैं।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के बीच प्रसिद्ध यह ऐप यूजर्स को मुफ्त कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, वॉयस मैसेज, ग्रुप चैट, मैसेज व शेक सुविधा भी देता है। शेक फीचर से आप अपने आसपास के लोगों से जुड़ जाते हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, जर्मन, अरेबिक, स्पैनिश, चाइनीज व रशियन आदि भाषाओं में कार्य किया जा सकता है।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
आईओएस व एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करने वाला यह ऐप यूजर्स को मुफ्त वॉयस कॉलिंग, मैसेज, फोटो, वीडियो व लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है। इस ऐप में यूजर्स को डूडल, स्टीकर्स व इमोटिकोंस फीचर्स भी दिए गए हैं।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
इस्तेमाल में सरल व प्रत्येक आयु वर्ग द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला लोकप्रिय यह ऐप फ्री वाॅयस कालिंग, वॉयस मैसेज, वीडियो, मैसेज व फोटो भेजने की सुविधा देता है। आईफोन, एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी व विंडोज आदि स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
यूजर्स आईफोन, एंड्रॉयड, विंडोज, ब्लैकबेरी, नोकिया आदि मोबाइल व कंप्यूटर पर इस ऐप का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, ग्रुप चैट, मैसेज कर सकते है। इसपर 10,000 से अधिक आकर्षक व मजेदार स्टीकर्स व इमोटिकोंस दिए गए हैं। इसपर अकाउंट बनाने के बाद फेवरेस्ट अस्र्टिस्ट, सेलिब्रिटी व टीवी शो आदि से संबंधित न्यूज भी देख सकते हैं। लाइन ऐप आपको शेक ऑप्शन भी उपस्थित करवाता है।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
एंड्रॉयड, आईओएस आदि ओएस पर चलने वाला यह ऐप वायस कालिंग वो भी सस्ती इंटरनेशनल कॉल की सुविधा देता है। इसके लिए यह मैसेंजर डेस्कटॉप, लैपटॉप, कंप्यूटर भी इस्तेमा किया जा सकता है।
बेस्ट फ्री कालिंग एप..!
विंडोज, एंड्रायंड आदि स्मार्टफोंस पर इस्तेमाल होने वाला यह ऐप अंतर्राष्ट्रीय कॉल व मैसेज की सुविधा देता हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करके यूजर्स स्मार्टफोन व कंप्यूटर द्वारा मुफ्त चैट कर सकते हैं और अंतर्राष्ट्रीय कॉल पर लो कोस्ट मैसेज की भी सुविधा ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications







