Hike ने अपने यूजर्स के लिए पेश किया नया Valentine Stickers
वैलेंटाइन्स डे आने में कुछ समय ही बाकी रह गया है। जहां देखो वहां वैलेंटाइन्स डे पर चर्चा की जा रही है। साथ ही कई लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में ऐप्स कैसे पीछे रह सकते हैं। भारत के पहले देसी मैसेजिंग ऐप हाइक भी वैलेंटाइन्स डे बना रहा है। जिसके चलते उसने अपने यूजर्स के लिए दमदार स्टिकर्स को पेश किया है।

हाइक के यह स्टिकर पैक्स यूजर्स को टेडी बियर, हार्ट्स जैसे कई स्टिकर्स की पेशकश कर रहा है। जिसके चलते यूजर्स अपने प्यार का इजहार काफी अच्छे तरीके से कर सकते हैं। बता दें, हाइक अपने प्लैटफॉर्म पर एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लिये भी एक स्पेशल पैक लेकर आया है।
अलग-अलग स्टिकर्स पैक्स की पेशकश
हाइक ऐप पहले से ही दमदार स्टिकर्स पेश करने के लिए जाना जाता है। लोग स्टिकर्स का इस्तेमाल करके बिना बात कहे काफी कुछ कह देते हैं। स्टिकर्स का इस्तेमाल करने में यूजर्स को भी काफी मजा आता है। हाइक समय-समय पर काफी अलग थीम के स्टिकर्स को अपने प्लैटफॉर्म पर पेश करता रहता है।
इस बार हाइक ने स्टिकर पैक्स जैसे 'आइ लव यू', 'हार्टब्रेक पैक', 'आइडियल डेट्स' को पेश किया है। बता दें, इन स्टिकर्स को 6 फरवरी से ऐप पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हाइक यूजर्स प्लेस्टोर और ऐपस्टोर से इन एक्सप्रेसिव पैक्स को डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








