Home
Apps

व्‍हाट्सएप को टक्‍कर देने आ गया हाईक मैसेंजर वीडियो कॉलिंग

हाल ही में व्‍हाट्सएप ने वीडियो कॉलिंग को लांच किया है और अब हाईक मैसेंजर ने भी वीडियो कॉलिंग लांच कर दी है।

By Aditi

व्‍हाट्सएप ने जब वीडियो कालिंग को लांच किया तो चैट एप यूजर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इसी को ध्‍यान में रखते हुए, हाईक मैसेंजर ने भी वीडियो चैट को लांच कर दिया है और उसे कॉम्‍पटीशन देने मार्केट में उतर गया है।

व्‍हाट्सएप को टक्‍कर देने आ गया हाईक मैसेंजर वीडियो कॉलिंग

इंडियन टेक मार्केट में हाईक मैसेंजर की अच्‍छी रेंटिग है। साथ ही हाईक ने इस रेस में काफी तेजी से बढ़ोत्‍तरी की है।
पिछले साल ही हाईक मैसेंजर ने सेलेक्‍टेड फोकस ग्रुप में इस फीचर के लिए टेस्टिंग कर ली थी, इससे साफ होता है कि उनका पहले से प्‍लान था कि वो वीडियो चैट को एप में लाएंगे।
व्‍हाट्सएप को टक्‍कर देने आ गया हाईक मैसेंजर वीडियो कॉलिंग

भारतीय आईएम कम्‍पनी ने 2जी नेटवर्क तक को ध्‍यान में रखते हुए इस फीचर को तैयार किया है ताकि हर कोई इसे अच्‍छे से इस्‍तेमाल कर पाएं। फिलहाल यह सुविधा एंड्रायड यूजर्स के लिए ही आई है। लेकिन जल्‍दी ही ये सुविधा आईओएस यूजर्स के लिए भी आने वाली है। आइए जानते हैं कि आप इसे अपने फोन में कैसे एक्टिव कर सकते हैं।

स्‍टेप :1 सबसे पहले अपने फोन में हाईक मैसेंजर को इंस्‍टॉल करें। इसके लिए आपको प्‍ले स्‍टोर पर जाकर इसे अपलोड करना होगा। अगर पहले से इंस्‍टॉल है तो आपको इसे अपडेट करना होगा।

स्‍टेप : 2 आप जिस फ्रैंड को चैट करना चाहते हैं उसे सेलेक्‍ट करें और या चैट बॉक्‍स खोलें।

स्‍टेप: 3 कॉल बटन पर जाएं और वहां से कॉल का ऑप्‍शन सेलेक्‍ट करें।

स्‍टेप : 4 आप ऑडियो और वीडियो कॉल में से किसी एक को सेलेक्‍ट कर सकते हैं। अगर वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो वीडियो कॉल को सेलेक्‍ट कर लें।

इस प्रकार, हाईक मैसेंजर में वीडियो कॉल का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
India's first homegrown messaging app Hike Messenger has launched video calling feature for Android users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X