हाइक मैसेंजर एप अब 8 भारतीय भाषाओं को करेगी सपोर्ट..!
देश में ही विकसित मैसेजिंग प्लेटफार्म हाइक मैसेंजर बुधवार को आठ भारतीय भाषाओं में एप लांच कर रही है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एप हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू में लांच किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि यह अपडेट 23 दिसंबर से 2015 से उपलब्ध होगा।

यह लॉन्च एंड्रायड यूजर्स के लिए तुरंत ही उपलब्ध होगा। इस अपडेट के साथ कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।
हाइक मैसेंजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक काविन भारती मित्तल ने कहा, "हर उपयोगकर्ता इनमें से किसी भी स्थानीय भाषा का चुनाव कर सकेगा और खास तौर से उस भाषा के लिए एक सुविधाजनक की बोर्ड का उपयोग कर सकेगा।"

इस लांचिंग के साथ ही उपयोगकर्ता कांटैक्ट सूची के नाम अपनी भाषा में हासिल कर सकेंगे। बहुभाषी कीबोर्ड से उपयोगकर्ता अंग्रेजी सहित नौ भाषाओं में टाइप कर सकेंगे। हाइक 12 दिसंबर 2012 को लांच किया गया था और सितंबर 2015 तक इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या सात करोड़ पार कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications







