Home
Apps

Gmail से कितना अलग है Zoho Mail? जानिए अकाउंट बनाने का आसान तरीका

आज के डिजिटल दौर में ईमेल हर किसी की जरूरत बन चुका है। अब तक ज्यादातर लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाल ही में Zoho Mail तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल, Zoho वही भारतीय कंपनी है जिसने वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए Arattai App लॉन्च किया था। अब इस कंपनी की मेल सर्विस, Zoho Mail, Gmail का मजबूत विकल्प मानी जा रही है।

कई यूजर्स अब WhatsApp से Arattai और Gmail से Zoho Mail की ओर स्विच कर रहे हैं। अगर आप भी Zoho Mail पर अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

Gmail से कितना अलग है Zoho Mail?

Zoho Mail में अकाउंट कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले Zoho Mail Sign Up पेज
  • पर जाएं।
  • Sign Up या Create Account विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, यूजरनेम, पासवर्ड और मोबाइल नंबर भरें।
  • मोबाइल नंबर को OTP से वेरीफाई करें।
  • बाकी आवश्यक स्टेप्स पूरे करें और अकाउंट क्रिएट कर लें।
  • अब आप लॉगिन करके Zoho Mail की सर्विस का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

Zoho Mail vs Gmail - कौन बेहतर?

1. इंटरफेस

Gmail का लेआउट आसान और बातचीत-केंद्रित है, जबकि Zoho Mail एक पारंपरिक फोल्डर-बेस्ड इंटरफेस प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो ईमेल मैनेजमेंट पर ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं।

2. बिजनेस फोकस

Zoho Mail, बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें टास्क, नोट्स, कैलेंडर और अन्य कई इनबिल्ट टूल्स मिलते हैं। वहीं Gmail, Google Workspace इंटीग्रेशन के साथ अच्छा है, लेकिन Zoho की तरह गहराई से कस्टमाइज़ेशन नहीं देता।

3. सुरक्षा (Security)

Zoho Mail का सबसे बड़ा फायदा इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। यह आपके ईमेल डेटा को पूरी तरह सेफ रखता है। Gmail भी सुरक्षित है, लेकिन Zoho Mail इस मामले में एक कदम आगे माना जाता है।

फीचर (Feature) Gmail Zoho Mail
इंटरफेस (Interface) यूजर-फ्रेंडली, बातचीत की तरह दिखता है (Conversation View) बातचीत-व्यू में ईमेल ऊपर-नीचे, फोल्डर आधारित (Threaded View, Folder-centric)
अटैचमेंट लिमिट 25 MB 1 GB (लिंक में बदल जाता है)
बिजनेस फीचर बेसिक फील्ड्स, Google Apps इंटीग्रेशन (Docs, Sheets, etc.) एडवांस टास्क, नोट्स, इवेंट, मल्टी-डोमेन आदि (Advanced Task, Notes, Event Management, Multi-domain support)
सिक्योरिटी बेसिक सुरक्षा, 2FA (Two-Factor Authentication) एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, 2FA, एडमिन कंसोल (End-to-End Encryption, Admin Console)
कीमत फ्री और पेड दोनो (Free and Paid Plans) फ्री बेसिक और कई बिजनेस-प्लान उपलब्ध (Free Basic and Multiple Business Plans)
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X