प्लेस्टोर से नेटबैकिंग के जरिए कैसे खरीदें एप या गेम
अगर आप प्लेस्टोर से नेटबैकिंग का इस्तेमाल करते हुए किसी एप या गेम को खरीदना चाहते हैं तो पढि़ए इस आर्टिकल को।
पूरी दुनिया में इस समय, एप्पल और गूगल सबसे प्रमुख मोबाइल प्लेटफॉर्म हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्म के अपने-अपने ओएस हैं - गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर। इन स्टोर से यूजर्स अपने हिसाब से एप या गेम को पसंद करके उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

कुछ गेम या एप, फ्री होती हैं लेकिन कुछ के लिए पेमेंट करना होता है। पहले इसे लेने के लिए पेमेंट के तौर पर बैलेंस ही कट जाता था। लेकिन अब इसमें नए सिस्टम को एड किया गया है। आप नेटबैकिंग की मदद से पेमेंट करके भी इन गेम या एप को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस सुविधा का लाभ किस प्रकार उठाया जा सकता है:

स्टेप - 1: जिस एप को आप खरीदना चाहते हैं उसे प्ले स्टोर से सर्च कर लें और उसे खरीदने के बटन पर हिट कर दें।
स्टेप - 2: पेमेंट मोड़ पर नेटबैकिंग को सर्च करें और इंतजार करें। आप देखेंगे कि आपके सामने सभी बैंक की लिस्ट आएगी, आप जिस भी बैंक से पेमेंट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें।
स्टेप - 3: अब अपनी डिटेल इसमें भर दें और प्रक्रिया को आगे बढ़ा दें। आपको आगे एक्सेस दे दिया जाएगा, आप आराम से उस गेम या एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट: नेटबैकिंग के इस्तेमाल में सदैव सावधानी बरतें। फालतू की एप के लिए अपनी बैंक जानकारी न ही दें, तो बेहतर होगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








