Home
Apps

Twitter और Instagram के बाद अब Gmail पर भी मिलेगा Blue Tick, ऐसे करें अप्लाई, यहां जानिए सभी स्टेप्स

Gmail पर भी मिलेगा Blue Tick, ऐसे करें अप्लाई, यहां जानिए सभी स्टेप्स

Google Blue Tick: Twitter और Instagram पर वेरिफाइट अकाउंट्स को मिलने वाले ब्लू टिक का चलन अब Gmail ने भी शुरु कर दिया है। अगर आप ट्विटर और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया इस्तेमाल करके हैं तो आपने देखा होगा कि, वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक दिया जाता है। जिसे अब आप Gmail पर भी देख सकेंगे। तो आइए आगे आपको बताते हैं कि, ये ब्लू टिक कैसे और किन लोगों को मिलेगा।

इन्हें लोगों को मिलेगा जीमेल पर ब्लू टिक

दरअसल अमेरिकी टेक कंपनी ने सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत करने के लिए इस सर्विस की शुरुआत की है। जिसके तहत अब Gmail यूजर्स भी ब्लू टिक के लिए आवेदन दे सकते हैं। अब ऐसे में सबसे पहले ये सवाल आता है कि, ब्लू टिक के लिए अप्लाई कैसे किया जाए, इसे पाने के लिए किन चीजों का होना जरूरी है। तो आपको बता दें, गूगल का ये नया Blue Tick फीचर सभी गूगल वर्कस्पेस कस्टमर्स के लिए लाया गया है। इस सुविधा का लाभ बिजनेस कस्टमर्स को भी मिलेगा। इसके अलावा पर्सनल गूगल अकाउंट चलाने वाले यूजर्स भी ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें, अगर आप भी अपने जीमेल अकाउट पर इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ब्रांड इंडिकेटर्स फॉर मैसेज आइडेंटिफिकेशन (BIMI) के तहत वेरिफिकेशन करानी होगी। जिसके बाद आप सुविधा के तहत अपने जीमेल अकाउंट पर ब्लू टिक ले सकेंगे।

देनें होगे पैसे

वहीं जिन कंपनियों ने BIMI को पहले से अपनाया है, उन्हें ब्लू टिक की सुविधा ऑटोमेटिकली मिल जाएगी। इसके अलावा बड़ी उद्यमियो को यह ब्लू टिक मजह 3 दिनों के अंदर मिल जाएगा। अब सवाल उठता है कि क्या इसके लिए पैसे देने होंगे, तो आपको बता दें फिलहाल गूगल ब्लू टिक को फ्री में दे रहा है। जिसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Gmail पर भी मिलेगा Blue Tick, ऐसे करें अप्लाई, यहां जानिए सभी स्टेप्स

फर्जीवाड़े पर कसेगी नकेल

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि, इससे अब जीमेल के फर्जी अकाउंट का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। ऐसा माना जा रहा है कि, इस फीचर के आने के बाद फ्रॉड और स्कैम को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।

ब्लू टिक के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूजर्स सबसे पहले डोमेन इनफार्मेशन के साथ अपना BIMI में अकाउंट बनाएं। इसके बाद SVG फॉर्मेट में ब्रांड लोगो अपलोड करें। इसके आगे लोगो को ट्रेडमार्क की तरह रजिस्टर करें। एक VMC यानी वेरीफाइड मार्क सर्टिफिकेट की रिक्वेस्ट भेजें ताकि जीमेल में आपके लोगो के साथ ब्लू टिक लगाया जा सके।
इन स्पेटप्स को फॉलो कर आप भी अपने जीमेल अकाउंट पर ब्लू टिक पा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
After Twitter and Instagram, you can now take advantage of the Blue Tick facility on Gmail as well. Gmail Blue Tick new feature has been introduced to further strengthen the security of Gmail.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X