क्या आप भी है Tinder यूजर तो हो जाएं सावधान

Tinder: आज के समय में ऐसा कोई नहीं होगा जो टिंडर (Tinder) के बारे में नहीं जानता होगा। इसके साथ ही टिंडर मैच ग्रुप कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ऐप पर रोमांटिक, डेटिंग घोटालों को बारे में यूजर्स को चेतावनी देगी। यह बात एक प्रेस रिलीज़ में, मैच ग्रुप ने कहा।
आगे कंपनी ने कहा कि ये टिप्स कानून और फाइनेंसियल एक्सप्लोइटेशन एक्सपर्ट्स की मदद से बनाए गए हैं। ये टिप्स टिंडर और मीटिक ऐप में इन-ऐप मैसेज के माध्यम से जनवरी के अंत तक यूजर्स को दिखने लगेंगे इसके साथ ही यूजर्स को मैच, प्लेंटी ऑफ फिश और आवरटाइम पर सूचनाएं मिलेंगी।
हो गया है करोड़ों का घोटाला
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2020 के बाद से हर साल $300 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की घोटाला दर्ज किया गया है। 2022 में, ग्लोबल एंटी-स्कैम ऑर्गनाइजेशन के डेटा से पता चलता है कि 2021 में $ 1,20,000 से औसत नुकसान $ 1,90,000 USD से अधिक था।
इन चीजों से रहें सावधान
- मैच का कहना है कि अगर कोई नया प्यार आपको क्रिप्टोकरंसी या निवेश सलाह दे रहा है, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह एक घोटाला है।
- मैच का कहना है कि स्कैमर्स आपको जल्दी से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जाने का प्रयास करेंगे "नए कनेक्शन के बारे में जानने के लिए ऐप पर बने रहें। यदि मैच प्लेटफॉर्म को बदलना चाहता है, लेकिन फिर भी मिलना या वीडियो कॉल नहीं करना चाहता है, तो यह एक रेड फ्लैग है।
- स्कैमर्स अक्सर दावा करते हैं कि उन्हें वीजा, सर्जरी, कोई भी बिल, कार की मरम्मत या किसी भी चीज के लिए पैसो की आवश्यकता है तो ऐसे में आप उनसे दूरी बना लें।
जाने क्यों Tinder को है डर,कहीं Google Play Store से हो न जाए बेघर
Dating App Tinder को डर है कि जल्द ही उसका फ़ोर्टनाइट जैसा ही हश्र होगा। Dating App के मालिक मैच ग्रुप को आशंका है कि Google Tinder और अन्य Dating Apps को बूट कर सकता है क्योंकि Google ने उन्हें प्ले स्टोर नीति का उल्लंघन करते हुए पाया।


Click it and Unblock the Notifications








