Home
Apps

अब Google Map पर देखिए अपने शहर का AQI, जानें कैसे करेगा काम

Google Maps ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप भी अपने शहर का रियल-टाइम में हवा की गुणवत्ता यानी (AQI) की जानकारी इजली देख सकेंगे। यह एयर क्वालिटी लेयर दुनियाभर के 40 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। जिमनें ऑस्ट्रेलिया, य़ू.एस, इजराइल, सिंगापुर और चिली समेत अन्य देश शामिल हैं।

प्रदूषण की जानकारी के साथ देगा उपयोगी टिप्स

इस फीचर का 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स उपयोग करके अपने आप-पास या किसी दूसरी जाने वाली जगह की हवा की गुणवत्ता आसानी से देख सकेंगे। यह फीचर हर घंटे अपडेट होता है और यूजर्स को प्रदूषण के बारे में सही जानकारी के साथ उपयोगी टिप्स भी ऑफर करता है।

 अब Google Map पर मिलेगा शहर का AQI

गूगल मैप का यह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ट्रैकर फीचर हवा की गुणवत्ता को हरे यानी (स्वस्थ) से लेकर गहरे लाल यानी की (बहुत ज्यादा प्रदूषित) रंगों में दिखाता है। इस फीचर की मदद से उपभोक्ता इजली अपने इलाके की हवा की गुणवत्ता देख सकते हैं। आपको बता दें, यह फीचर Google Maps के मोबाइल और वेब दोनों वर्जन पर उपलब्ध है।

Google Maps का नया AQI ट्रैकर हवा की गुणवत्ता को 0 से 500 तक के नंबर के जरिए दिखाता है। 50 से कम नंबर होने पर हवा साफ होती है, 101 से 200 के बीच होने पर हवा थोड़ी गंदी होता है, और 300 से ऊपर होने पर हवा बहुत गंदी मानी जाती है। यह फीचर यूजर्स को आसानी से हवा की गुणवत्ता की जानकारी प्रदेन करेगा।

यहां जानें कैसे करेगा काम

Google Maps का AQI फीचर देखने के लिए सबसे पहले Google Maps को अपडेट करें। इसके बाद सर्च बार में जाकर जिस जगह की हवा की गुणवत्ता देखनी है, उसका नाम डालें। जगह दिखने के बाद 'लेयर्स' आइकन पर टैप करें और Air Quality ऑप्शन पर टैप करें। ऐसे आप किसी भी जगह पर टैप करके वहीं के हवा की गुणवत्ता को देख सकते हैं। यह फीचर आपको दुनिया भर के किसी भी जगह की हवा की गुणवत्ता की जानकारी दे सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to check AQI on Google Maps in India Check Step by Step Process in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X