बिना नंबर सेव किए Unknown नंबर की WhatsApp DP कैसे चेक करें, यहां जानें सबकुछ
WhatsApp आज के समय में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल लोग सबसे ज्यादा करते हैं। केवल भारत में इसके 500 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। जिसके कारण यह मैसेजिंग एप्प हमारे रोजाना जीवन का एक हिस्सा बन चुका है।
मेटा अपने इस प्लेटफॉर्म यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा ऑफर करने के लिए कई फैसलिटी ऑफर करता है। ऐसी ही एक फैसलिटी यूजर को केवल जान पहचान और सेलेक्टेड लोगों के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो दिखाने की परमिशन देना है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में किसी अननोन नंबर का WhatsApp DP बिना उसका नंबर सेव किए कैसे देख सकते हैं, बताने जा रहे हैं। आपको बता दें, किसी अननोन को मैसेज सेंड करना या फिर उसकी प्रोफाइल फोट चेक करना एक जैसा है।
इसके लिए कई तरीके भी हैं। हालांकि, यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताने जा रहे हैं, कि, कैसे अननोन नंबर का WhatsApp DP चेक किया जा सकता है।

- सबसे पहले अपने फोन पर कोई भी वेब ब्राउजर को ओपन करें।
- अब आपको http://wa.me/91xxxxxxxxxx लिंक टाइप करना होगा।
- हालांकि, आपको यहां यह भी ध्यान रखना होगा कि, संपर्क नंबर से पहले देश कोड दर्ज करना याद रखना चाहिए।
- अब आप वा मी 91 देख सकते हैं, यह एक WhatsApp टूल है, जिससे आप किसी अनजान कॉन्टैक्ट का नंबर सेव किए बिना उससे चैट कर सकते हैं और उसकी DP देख सकते हैं।
- एक बार एंटर करने के बाद, यह फिर से मोबाइल नंबर आपसे मांगेगा।
- अब आपको वापिस मोबाइल नंबर डालना होगा और आप 'व्हाट्सएप के ज़रिए भेजें' ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं, जो आपको WhatsApp स्क्रीन पर रीडायरेक्ट करेगा।
- इसके आगे आप उनकी DP चेक करें या उनका नंबर सेव किए बिना कॉन्टैक्ट से चैट करें।
- अगर व्यक्ति WhatsApp प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी को 'सिर्फ़ कॉन्टैक्ट के साथ शेयर करें' पर सेट करता है, तो आप उनकी DP नहीं देख पाएंगे, लेकिन उनसे चैट कर सकते हैं।
इसके अलावा आप Truecaller का इस्तेमाल करके किसी की WhatsApp प्रोफाइल फोटो चेक कर सकते हैं। हालांकि, यहां भी आपको ध्यान देना होगा कि, अगर उसने प्राइवेसी को सभी के साथ शेयर करें पर सेट किया गया है, तो आप उनका नंबर सेव किए बिना उनकी प्रोफाइल फोटो देख सकते हैं।
Truecaller का इस्तेमाल करके WhatsApp DP चेक करें
- सबसे पहले Truecaller एप्प ओपन करें।
- अब आपको उस व्यक्ति का फोन नंबर टाइप करना होगा, जिसकी DP आप देखना चाहते हैं।
- अगर उनके पास Truecaller अकाउंट है, तो यह उनका नाम भी आपको शो होगा।
- नीचे स्क्रॉल करें और प्रोफ़ाइल में WhatsApp बटन पर टैप करें।
- यह WhatsApp चैट विंडो पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।
- अब, आप WhatsApp DP देख सकते हैं और बिना नंबर सेव किए मैसेज भी भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








