Home
Apps

Navratri WhatsApp Stickers: नवरात्रि पर व्हाट्सएप स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें

नवरात्रि व्हाट्सएप स्टिकर: उत्सव का सीजन शुरू हो चुका है और अब नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है। 9 दिनों तक देवी के 9 रूपों की पूजा की जाएगी। महामारी ने त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने प्रियजनों से मिलना और बधाई देना थोड़ा मुश्किल बना दिया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोग एक-दूसरे को दूर से ही विश नहीं कर सकते।

Navratri WhatsApp Stickers: नवरात्रि पर व्हाट्सएप स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें

आज कल व्हाट्सएप स्टिकर (WhatsApp Stickers) का उपयोग करके भी किसी को बधाई संदेश भेजा जा सकता है। तो, आइये आज हम आपको बताते है कि आप नवरात्रि के व्हाट्सएप स्टिकर्स कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नवरात्रि पर व्हाट्सएप स्टिकर कैसे डाउनलोड करें और भेजें

यहाँ नीचे हमने आसान से स्टेप्स में यह बताया है कि आप अपने व्हाट्सएप में नवरात्रि व्हाट्सएप स्टिकर्स पैक को कैसे डाउनलोड कर सकते है।

स्टेप 1: सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store खोलें और व्हाट्सएप स्टिकर के लिए सर्च बार में 'Navratri 2021 WhatsApp Stickers' टाइप करें। यदि आप iPhone का उपयोग कर रहे हैं, तो आप Apple के ऐप स्टोर से Sticker.ly डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: इसके बाद, स्टिकर पैक ऐप्स चुनें जिन्हें आप आज़माना चाहते हैं। यहाँ पर आपको बहुत से ऐप्स देखने को मिलेंगे आप अपने अनुसार कोई भी सेलेक्ट कर दें और फिर इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक बार स्टिकर ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद, इसे ओपन करें और 'Open Stickers packs' के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 4: यहां आपको नवरात्रि 2021 स्टिकर पैक की एक लिस्ट दिखाई देगी। जिसे आप उपयोग करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें और अपने स्टोर में जोड़ने के लिए प्रत्येक स्टिकर पैक के दाईं ओर 'Plus' के आइकन पर टैप करें।

स्टेप 5: अब, ऐप व्हाट्सएप और टेलीग्राम सहित विभिन्न ऑप्शन दिखाएगा जिसमें इन स्टिकर पैक को जोड़ा जा सकता है। इन स्टिकर पैक को मैसेजिंग ऐप में जोड़ने के लिए व्हाट्सएप पर टैप करें।

स्टेप 6: 'Add' के विकल्प पर टैप करके पुष्टि करें। अब ये सभी स्टीकर पैक आपको WhatsApp के अंदर स्टीकर सेक्शन में मिल जाएंगे।

इसके बाद आप अपने रिशतेदारों या दोस्तों को भेज कर ऑनलाइन नवरात्रि के त्योहार को मना सकते है। Navratri WhatsApp Stickers Pack में आपको बहुत सारे स्टिकर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
how to download and send Navratri WhatsApp stickers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X