धनतेरस 2021 WhatsApp स्टिकर्स कैसे डाउनलोड करें
धनतेरस 2021 व्हाट्सएप स्टिकर: WhatsApp भारत में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस जिसमें कई यूजर्स अपने परिवार, दोस्तों और यहां तक कि अपने सहयोगियों के कनेक्टेड रहते हैं। WhatsApp के माध्यम से हम बड़े ही आनंद से वर्च्युअल फेस्टिवल मना सकते हैं, क्योंकि कोरोना वायरस और महामारी के कारण अब त्योहार मनाना थोड़ा मुश्किल हुआ है। दिवाली नजदीक है, और पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है जो 2 नवंबर को है।

धनतेरस (Dhanteras WhatsApp Stickers) पर लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन नए प्रोडक्ट खरीदना पसंद करते हैं। और एक दूसरे को बधाई देते है। धनतेरस के पर्व से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती हैं।
आजकल लोग WhatsApp पर फेस्टिवल के स्टिकर्स भेजकर एक दूसरे को बधाई देना बहुत पसंद करते हैं। तो अगर आप भी धनतेरस पर अपने परिवारवालों को या दोस्तों या सहयोगियों को बधाई देना चाहते हैं तो हमने यहाँ धनतेरस व्हाट्सएप स्टिकर्स पैक कैसे जोड़ सकते हैं उसके बारे में बताया हैं।
एंड्रॉइड पर धनतेरस 2021 व्हाट्सएप स्टिकर कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1) सबसे पहले तो आपको अपने WhatsApp ऐप को अपडेट कर देना हैं।
स्टेप 2) इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें और किसी भी चैट में नेविगेट करें। अब स्क्रीन के नीचे या कीबोर्ड के ठीक ऊपर स्टिकर बटन पर टैप करें।
स्टेप 3) इस सेक्शन में आपको दाईं ओर 'Add' (+) बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4) यहाँ पर पहले से कई सारे स्टिकर्स देखने को मिलेंगे। आपको स्क्रॉल करते रहना है और फिर सबसे नीचे Get More Stickers के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
स्टेप 5) Google Play Store पर अब आपको अपने अनुसार WhatsApp Stickers सर्च करना होगा।
स्टेप 6) अगर आपको ऐसे स्टिकर्स पैक मिले हैं जो 'व्हाट्सएप के लिए धनतेरस स्टिकर्स' सर्च से मेल खाते हैं, तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 7) अब जब पैक डाउनलोड हो गया है, तो आप इसे WhatsApp में स्टिकर एक्सपोर्ट करने के ऑप्शन को देखने के लिए ओपन कर सकते हैं। वे अब किसी भी अन्य स्टिकर पैक की तरह दिखाई देंगे, जिसका इस्तेमाल धनतेरस 2021 के अवसर पर आपके दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को शुभकामना देने के लिए किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







