अब आप WhatsApp वॉइस मैसेज को भेजने से पहले ऐसे कर सकेंगे चेक, यहाँ जानें तरीका
व्हाट्सएप वॉयस मैसेज फीचर एक बहुत मजेदार फीचर हैं, लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं जो यूजर्स के लिए चिंता का कारण बनते हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। चिंता का कारण यह है कि हम वॉइस रिकॉर्ड करके इतने समय पहले सीधा भेज पाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है, बल्कि अब उस वॉइस का प्रिव्यू सुन भी सकेंगे और इसके बाद उस WhatsApp वॉइस को हम भेज सकते हैं।

दरअसल WhatsApp के इस फीचर के कई फायदे हैं। हम जब भी किसी यूजर को वॉइस भेजेंगे तो पहले सुन सकेंगे कि कहीं कुछ गलत या कम तो नहीं बोल दिया है। इस कारण अब आप अपनी रिकॉर्ड की गई वॉइस को भेजने से पहले चेक कर पाएंगे और फिर सामने वाले व्यक्ति भेज सकते हैं।
WhatsApp वॉयस मैसेज भेजने से पहले उसका प्रिव्यू कैसे सुनें
यदि आप भी यह फीचर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले तो अपने मोबाइल में WhatsApp के ऐप को Google Play Store पर जाकर अपडेट करना होगा, इसके बाद इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
स्टेप 1 - सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल फोन पर कोई एक चैट ओपन करें और वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करें जैसा कि आप आमतौर पर करते हैं।
स्टेप 2 - इसके बाद आपको Send (भेजें) के बटन को प्रेस करने के बजाय, आपको इंतजार करना होगा।
स्टेप 3 - इसके बाद आप बैक टैब पर टैप करें। यह आपको मुख्य WhatsApp स्क्रीन पर ले जाएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका वॉयस मैसेज खो जाएगा। जहां है वहीं रहेगा।
स्टेप 4 - अब आपको उस चैट पर वापस जाना होगा जहां पर आप वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर रहे थे।
स्टेप 5 - बस वहां मौजूद वॉयस रिकॉर्डिंग पर क्लिक करें और उसे सुनें।
स्टेप 6 - यदि आपको लगता है कि आपने जो कहा है उसमें कोई समस्या है, तो Delete के बटन पर प्रेस करें और दुबारा रिकॉर्ड कर दें।
स्टेप 7 - यदि आपको लगता है कि यह एकदम सही है, तो बस आपको Send के बटन पर क्लिक कर देना हैं।
इस प्रकार अब आप WhatsApp के इस नए फीचर का मजा ले सकते हैं। और किसी को वॉइस भेजने से पहले उसको आसानी से सुन सकेंगे कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications







