Home
Apps

कमाल के हैं ये फीचर्स! WhatsApp में कैसे स्कैन करें डॉक्यूमेंट; यहां चेक करें पूरा प्रोसेस

WhatsApp एक बार फिर अपने Android यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लेकर आ रहा है। अब यूजर्स सीधे WhatsApp ऐप से ही किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकेंगे और उसे PDF में बदलकर भेज पाएंगे। इस फीचर्स को इन-ऐप डॉक्युमेंट स्कैनर कहा जा रहा है।

WhatsApp में कैसे स्कैन करें डॉक्यूमेंट; यहां चेक करें पूरा प्रोसेस

क्या है यह नया फीचर?

इस नए फीचर की मदद से यूजर WhatsApp में ही अपने फोन के कैमरे से डॉक्युमेंट स्कैन कर सकेंगे। यह फीचर पहले से iPhone यूज़र्स को मिल रहा था और अब इसे Android यूजर्स के लिए भी टेस्ट किया जा रहा है। स्कैन किया गया डॉक्युमेंट अपने आप PDF में बदल जाएगा, जिसे सीधे चैट में भेजा जा सकेगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • WhatsApp खोलें और किसी चैट में जाएं।
  • Document शेयर करने के विकल्प पर टैप करें।
  • अब "Scan Document" का विकल्प दिखाई देगा।
  • जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे, कैमरा खुल जाएगा।

अब दो तरीकों से स्कैन किया जा सकता है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक शामिल है।

मैनुअल मोड

इस मोड में आप खुद सही एंगल पर डॉक्यूमेंट सेट करके फोटो क्लिक कर सकते हैं। यह तब उपयोगी है जब आप डॉक्युमेंट को सटीक रूप से एडजस्ट करना चाहते हैं।

ऑटोमैटिक मोड

इस मोड में WhatsApp खुद ही डॉक्युमेंट के किनारों को पहचान लेता है और फोटो ले लेता है। यह फास्ट और सुविधाजनक तरीका है।

स्कैन के बाद क्या होगा?

  • WhatsApp उस इमेज को PDF में बदल देगा।
  • यह पूरी प्रक्रिया आपके फोन पर ही होती है, WhatsApp के सर्वर पर नहीं।
  • PDF end-to-end encrypted होगी, यानी सिर्फ आप और जिसे आप भेजेंगे वही इसे देख सकेंगे।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

फिलहाल यह फीचर केवल WhatsApp Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी Android यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

क्यों है यह फीचर खास?

  • अब आपको अलग से कोई डॉक्युमेंट स्कैनर ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा।
  • तेज, सुरक्षित और आसान प्रोसेस।
  • आपकी फाइल्स पूरी तरह प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड रहेंगी।

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों और फ्रीलांसर्स के लिए बेहद मददगार साबित होगा। अब डॉक्युमेंट स्कैन करना और भेजना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to scan documents in WhatsApp; Check the complete process here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X