Home
Apps

Instagram पर फोटो और रिल्स शेड्यूल कैसे करें? यहां जानें आसान तरीका

How To Schedule Instagram Posts: इस वक्त इंस्टाग्राम सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स में लोगों का सबसे लोकप्रिय एप्प है। जिसके भारत में 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। वहीं दुनियाभर में लगभग इसके 1 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए कंपनी नए-नए फीचर्स रोल आउट करती रहती है। जिससे यूजर्स का काम और भी आसान किया जा सके। इन्ही में शामिल है, पोस्ट शेड्यूलिंग, जिसके जरिए यूजर्स अपने पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं। तो चलिए आपको Instagram पर फोटो और रिल्स को कैसे शेड्यूल किया जाता है, इनके कुछ आसान प्रोसेस बताते हैं।

Instagram पर फोटो और रिल्स शेड्यूल कैसे करें? यहां जानें आसान तरीका

सबसे पहले आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेड्यूल करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप्स या फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो का उपयोग करना होगा। क्योकि इंस्टाग्राम पर इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पोस्ट शेड्यूल करने के लिए आपके 10 हजार से ज्यादे फॉलोअर्स होने चाहिए और इसमें आपके प्रोफेशनल अकाउंट की भी जरूरत होगी।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर पोस्ट शेड्यूल करें

  • सबसे पहले आपको फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद इंस्टाग्राम को लिंक करना है। इंस्टाग्राम को लिंक करने के बाद आपको न्यू पोस्ट के ऑप्शन पर जाना है और इसे सिलेक्ट करना है।
  • अब यहां आपको जो भी पोस्ट करना है उस कंटेंट को अपलोड कर दें।
  • अपलोड करने के बाद नीचे की ओर जाएं और पब्लिश ऑप्शन पर एक डाउन एरो दिखाई देगा, उसे टैप कर दें।
  • यहां डाउन एरो पर क्लिक करने के बाद शेड्यूल का ऑप्शन आपको शो होने लगेगा। जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते है, फिर आपको शेड्यूल बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसे आप अपने पोस्ट को इजली शेड्यूल कर सकते हैं।

इसके अलावा इंस्टा ने हाल ही में Reels के लिए एडिटिंग टूल पेश करने की जानकारी दी थी। इसमें यूजर्स को क्रॉप करने और इंडिविजुअल क्लिप्स को रोटेट करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें जल्द ही अनडू और रीडू का ऑप्शन भी एड किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने कई और नए फीचर्स पर भी बात किया है। उनके अनुसर 10 न्यू इंग्लिश टेक्स्ट टू स्पीच वॉयस को शामिल किया है, जिसमें से किसी एक को चुन सकते हैं। हालांकि यह अपडेट अभी कुछ सेलेक्टेड देशों के लिए जारी किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
To schedule posts on Instagram, you have to use third-party apps or Facebook Creator Studio. This feature cannot be used on Instagram app. To schedule a post, you will need a professional account and the account should have more than 10,000 followers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X