Home
Apps

सभी Netflix डिवाइस को एक साथ साइन आउट कैसे करें, जाने यहां

Netflix Account : Netflix सबसे पापुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म में अलग-अलग कैटेगरी की मूवी के साथ कई तरह के शो और सीरीज की एक बड़ी सीरीज पेश की जाती है। इसलिए, हम अक्सर अपना नेटफ्लिक्स यूजर्सनेम और पासवर्ड अन्य दोस्तों या परिवार के सदस्यों को देते हैं ताकि वे लॉग इन कर सकें और आपका अकाउंट शेयर कर सकें।

सभी Netflix डिवाइस को एक साथ साइन आउट कैसे करें, जाने यहां

अगर आपने ऐसा किया है और अपने अकाउंट को उनके डिवाइस से साइन आउट करना भूल गए हैं, तो आप आसानी से साइन आउट कर सकते हैं। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपको अपने उस दोस्त या परिवार के सदस्य को कॉल करके अपने अकाउंट से मैन्युअल तरीके से साइन आउट करने के लिए कहने की जरूरत नहीं है। आप इस प्रक्रिया को कुछ ही सेकंड में कर सकते हैं। तो चलिए यहा जानते हैं।

Netflix अकाउंट से साइन आउट कैसे करें

सभी डिवाइस पर अपने Netflix अकाउंट से साइन आउट करने के लिए, आपको बस अपने स्मार्टफोन, या डेस्कटॉप और टीवी पर अपनी आईडी में लॉग इन करना होगा और फिर साइन आउट करने के लिए सेटिंग्स पर जाना होगा।

स्मार्टफोन का यूज करके अपने Netflix अकाउंट से सभी डिवाइस पर साइन आउट कर सकते हैं, जाने कैसे

शुरूआत करने सेे पहले, यह कंफर्म करें कि आपके स्मार्टफोन पर नेटफ्लिक्स ऐप अपडेट है या नहीं। एक बार जब आप ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें, तो नीचे दिए गए स्ट्प का पालन करें।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने Android और iOS डिवाइस पर Netflix ऐप खोलें।

स्टेप 2: अपने अकाउंट में लॉग इन करें। फिर, iOS पर ऊपर राइट कोने में दिए गए अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।

स्टेप 3: अब अकाउंट पर टैप करें।

स्टेप 4: नीचे स्क्रॉल करें और 'सभी डिवाइस से साइन आउट करें' टैब को देखें। अब इस पर टैप करें।

स्टेप 5: साइन आउट पर टैप करें, और सारे अकाउंट बंद हो जाएगे।

वेब ब्राउजर का यूज करके अपने Netflix अकाउंट से सभी डिवाइस पर साइन आउट कैसे करें, जाने यहां

स्टेप 1: सबसे पहले नेटफ्लिक्स वेबसाइट को खोलें।

स्टेप 2: अपने अकाउंट में लॉग इन करें। फिर, अकाउंट पर जाएं और 'Sign out from all devices' देखें, जो सेफ्टी और प्राइवेसी ऑप्शन के अंतर्गत स्थित होना चाहिए।

स्टेप 3: साइन आउट पर टैप करें और कंफर्म करें।

iPad का यूज करके अपने Netflix अकाउंट से साइन आउट कैसे करें, जाने यहां

स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप खोलें।

स्टेप 2: अपने अकाउंट में लॉग इन करें। फिर राइट कोने में अपनी प्रोफाइल पर टैप करें।

स्टेप 3: अब अकाउंट पर टैप करें।

स्टेप 4: नीचे स्क्रॉल करें और 'Sign out of all devices' टैब देखें। इस पर टैप करें।

स्टेप 5: साइन आउट पर टैप करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
To sign out of your Netflix account across devices, all you need to do is log in to your ID on your smartphone, or desktop and TV, and then go to Settings to sign out.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X