WhatsApp पर कोई इम्पोर्टेंट मैसेज है, तो अब ऐसे कर सकते हैं उसको अलग जगह सुरक्षित
WhatsApp जो दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग प्लेटफार्म है और इसको करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। साथ ही व्हाट्सएप अपने ऐप में समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। वहीं WhatsApp के अंदर एक ऐसा भी फीचर है जिसकी मदद से हम किसी विशेष मैसेज को बिना ज्यादा कुछ किये आसानी से पढ़ सकते हैं, भले ही वो बहुत पुराना भी क्यों न हों। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं व्हाट्सएप के स्टार फीचर की।

व्हाट्सएप आपको अपने महत्वपूर्ण मैसेजों को 'Star' के रूप में मार्क करने की परमिशन देता है, जो आपकी चैट पर बाकी चैट से अलग होते हैं। यह एक बुकमार्क फीचर की तरह है। आप अपने मैसेजों को चिह्नित करते हैं जिसे संदर्भित करने के लिए आपको भविष्य में आवश्यकता हो सकती है।
सभी स्टार किये गए मैसेज को ऐप में एक नए सेक्शन के तहत स्टोर किये जाते है, जहां आप उनको कभी भी पढ़ सकते है। खास बात तो यह है कि आपको ज्यादा बिना मेहनत किये पुराने से पुराना मैसेज मिल जाता है अगर आपने उसको स्टार किया है तो।
WhatsApp पर किसी मैसेज को 'स्टार' कैसे करें?
अब जब आप जानते हैं कि व्हाट्सएप का यह फीचर उपयोगी है, तो आप जानना चाहेंगे कि यह काम करता है और हम किसी मैसेज को कैसे Star कर सकते है। खैर, यहां हम आपको यह बताएंगे कि आप किसी मैसेज को स्टार कैसे कर सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण मैसेजों को केवल उस मैसेज को टैप और होल्ड करके 'स्टार' कर सकते हैं जो आपको महत्वपूर्ण लगता है।
इसके बाद आपका वो मैसेज ऑटोमेटिक रूप से Starred मैसेज के सेक्शन में चला जायेगा। और आपको उस मैसेज के नीचे एक धूसर कलर का स्टार दिखाई देगा। इसी तरह, अगर आपको लगता है कि आपका संदेश अब 'Starred Section' के अंतर्गत रखने के लिए इम्पोर्टेंट नहीं है, तो बस Starred मैसेज को टैप करके रखें और आपका मैसेज Star से हट जाएगा।
WhatsApp पर Starred मैसेज कैसे देखें
इसके लिए आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को ओपन करना है और फिर ऊपर 3 डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद यहाँ पर आपको 'Starred messages' का एक ऑप्शन नजर आएगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
यहाँ उन सभी Star किये गए मैसेजों की लिस्ट आ जायेगी और जिस किसी का मैसेज है या आपने किसको भेजा है उसका नाम भी आ जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications